{"_id":"6999861eb2bfe1d6cc02bdf7","slug":"cbse-question-paper-stuck-in-bank-locker-exam-started-two-hours-late-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: सीबीएसई का प्रश्नपत्र बैंक लॉकर में फंसा, दो घंटे देरी से शुरू हुई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: सीबीएसई का प्रश्नपत्र बैंक लॉकर में फंसा, दो घंटे देरी से शुरू हुई परीक्षा
Sat, 21 Feb 2026 03:55 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 21 Feb 2026 03:55 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के खतौली में सीबीएसई 10वीं अंग्रेजी का प्रश्नपत्र बैंक लॉकर से समय पर नहीं निकल सका। बोर्ड ने ई-मेल से पेपर भेजकर परीक्षा दो घंटे देरी से शुरू कराई।
विज्ञापन
CBSE Exam
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर के खतौली में सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा शनिवार को निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सकी। परीक्षा का प्रश्नपत्र केनरा बैंक के लॉकर में रखा था, लेकिन तकनीकी कारणों से इसे समय पर बाहर नहीं निकाला जा सका।
बोर्ड को सूचना देने के बाद बदला गया समय
खतौली स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। स्कूल स्टाफ जब बैंक से प्रश्नपत्र लेने पहुंचा तो काफी प्रयास के बाद भी लॉकर नहीं खुल सका। इसके बाद बोर्ड कार्यालय को सूचना दी गई और परीक्षा का समय बदलकर दोपहर 12:30 बजे कर दिया गया।
केंद्र व्यवस्थापक सुबोध कुमार ने बताया कि समय परिवर्तन की जानकारी अभिभावकों को ई-मेल और व्हाट्सएप के माध्यम से दे दी गई थी। इस केंद्र पर करीब 332 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
ई-मेल से मंगाया गया प्रश्नपत्र, छह मशीनों से हुई कॉपी
स्थिति को संभालने के लिए बोर्ड ने प्रश्नपत्र ई-मेल के माध्यम से भेजा। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रश्नपत्र का प्रिंट निकालकर फोटो स्टेट कराई गई। इसके लिए छह फोटो स्टेट मशीनें लगाई गईं, ताकि समय पर सभी छात्रों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया जा सके। इस दौरान सभी छात्रों को परीक्षा कक्ष में बैठाकर इंतजार कराया गया।
छात्रों और अभिभावकों में रही चिंता
अचानक परीक्षा में देरी होने से छात्रों और अभिभावकों में चिंता की स्थिति रही। हालांकि बाद में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई।