{"_id":"64773c950ec39be7fb07e30e","slug":"cbi-is-not-getting-original-documents-of-rampur-tiraha-kand-court-expressed-displeasure-next-hearing-on-2-june-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: CBI को नहीं मिल रहे रामपुर तिराहा कांड के मूल दस्तावेज, कोर्ट ने जताई नाराजगी, अब दो जून को अगली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: CBI को नहीं मिल रहे रामपुर तिराहा कांड के मूल दस्तावेज, कोर्ट ने जताई नाराजगी, अब दो जून को अगली सुनवाई
Wed, 31 May 2023 05:55 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 31 May 2023 05:55 PM IST
सार
रामपुर तिराहा कांड अपडेट : CBI को रामपुर तिराहा कांड के मूल दस्तावेज नहीं मिल रहे हैं। अदालत ने इस पर नाराजगी जताई है। अब दो जून को अगली सुनवाई होगी।
विज्ञापन
अदालत
विस्तार
मुजफ्फरनगर में रामपुर तिराहा कांड में सामूहिक दुष्कर्म, छेड़छाड़ और लूट समेत अन्य गंभीर धाराओं के मुकदमे में नया मोड़ आ गया है। सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक ने मूल दस्तावेज नहीं मिलने पर साक्ष्य की प्रक्रिया रोकने की बात कही। अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह ने एसपी से पूछा है कि दस्तावेज कहां गुम हुए और इसके बाद सीबीआई ने क्या किया। प्रकरण की अगली सुनवाई दो जून को होगी।
विज्ञापन
बता दें कि बुधवार को अदालत में सरकार बनाम राधा मोहन द्विवेदी और सरकार बनाम मिलाप सिंह की पत्रावली पर सुनवाई हुई। सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक धारा सिंह मीणा ने अदालत को बताया कि मुकदमे के मूल दस्तावेज नहीं मिल रहे हैं। अदालत ने इसे आपत्तिजनक मानते हुए एसपी सीबीआई को आदेश दिए हैं कि लिखित में यह बताया जाए कि दस्तावेज कहां गुम हुए हैं। दस्तावेज गायब होने के बाद सीबीआई ने क्या प्रक्रिया अपनाई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जिस्मफरोशी का धंधा: होटल में छापा पड़ते ही मची भगदड़, इस हालत में मिले प्रेमी जोड़े, देखिए मौके की तस्वीरें
विज्ञापन
शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव शर्मा, सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परवेंद्र सिंह और जोगेंद्र गोयल ने बताया कि सीबीआई को लिखित जवाब के लिए दो जून की तिथि तय की गई है।
यह भी पढ़ें: UP: पहलवानों को सर्वखाप से आस, सवालों पर साधा मौन, चेहरे दिखे उदास, UWW ने हालात पर जताई चिंता