फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Casting factory sealed in village Salarpur

गांव सालारपुर में कास्टिंग फैक्टरी सील

Sun, 10 Oct 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Casting factory sealed in village Salarpur
गांव सालारपुर में कास्टिंग फैक्टरी सील
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, जानसठ। गांव सालारपुर में मानक से अधिक वायु प्रदूषण करने के मामले में एसडीएम जयेंद्र कुमार ने प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों और पुलिस को साथ लेकर कास्टिंग फैक्टरी को सील कर दी। फैक्टरी मालिक पर चार लाख का जुर्माना भी लगाया है।

शनिवार को एसडीएम जयेंद्र कुमार ने प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों और पुलिस बल के साथ गांव सालारपुर के पास स्थित डोरली इस्पात लिमिटेड (कास्टिंग) फैक्टरी पर छापा मारा। जिससे कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। एसडीएम जयेंद्र कुमार के मुताबिक प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड को लगातार शिकायत मिली थी कि गांव सालारपुर के पास डोरली इस्पात लिमिटेड (कास्टिंग) फैक्टरी में मानक से अधिक वायु प्रदूषण किया जा रहा है। लगातार शिकायत पर फैक्टरी पर छापा मारा, तो वहां मानक से अधिक वायु प्रदूषण होता हुआ मिला। जिस पर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए फैक्टरी सील कर दी। अधिकारियों ने फैक्टरी मालिक के विरुद्ध चार लाख रुपए का जुर्माना भी किया है। मौके पर प्रदूषण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed