फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Casteism, regionalism hinder the progress of the country: Aryavesh

जातिवाद, क्षेत्रवाद देश की प्रगति में बाधक: आर्यवेश

Sat, 30 Oct 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Casteism, regionalism hinder the progress of the country: Aryavesh
मुजफ्फरनगर। सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के राष्ट्रीय प्रधान स्वामी आर्यवेश ने कहा कि सशक्त राष्ट्र के लिए देशभक्ति की भावना से कार्य करें। जातिवाद, क्षेत्रवाद और भाषावाद के विवादों से देश का भला नहीं होगा।
विज्ञापन

शहर के गांधी कालोनी में आयोजित ऋग्वेद पारायण यज्ञ में मुख्य अतिथि स्वामी आर्यवेश ने कहा कि ऋषि दयानंद ने वैदिक क्रांति से सनातन धर्म की रक्षा की, वेदों के सत्य ज्ञान से समाज को जो?ा और पाखंड के विरुद्ध व्यापक प्रभावी आंदोलन चलाया। बाल विवाह, सती प्रथा, छुआछूत जैसी कुरीतियों के विरुद्ध उनके कार्य अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि भगवान से बुद्धि की कामना कीजिए। जिसके पास बुद्धि है, वहीं शक्तिशाली है। हम सन्मार्ग के पथिक बनें। बुद्धि को सात्विक कार्यों में लगाएं। प्रत्येक व्यक्ति आलस्य और उदासीनता का त्याग कर संकल्प की शक्ति बढ़ाएं।
विज्ञापन

स्वामी आदित्यवेश ने कहा कि राष्ट्र विरोधी तत्व देश की एकता, अखंडता और सनातन संस्कृति के दुश्मन है। सभ्य समाज के लिए आतंकवाद, हिंसा, अराजकता, भ्रष्टाचार घातक है। कार्यक्रम संयोजक गजेंद्र राणा, नीरज राणा, सत्यजीत ने राष्ट्रीय प्रधान स्वामी आर्यवेश का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में स्वामी वृध्नानंद, स्वामी योगानंद, स्वामी ओमानन्द, डॉ. चंद्रवीर सिंह राणा आदि का देवेंद्र राणा, आर्य प्रतिनिधि सभा जिला प्रधान आनंद पाल सिंह आर्य एवं महामंत्री दीपक त्यागी, योगेश्वर दयाल, मंगत सिंह आर्य, राकेश ढींगरा ने माल्यार्पण किया ।अध्यक्षता आचार्य गुरुदत्त आर्य एवं संचालन गजेंद्र राणा ने किया। मौके पर हरपाल सिंह आर्य, आरपी शर्मा, संजीव शास्त्री, मिनोचा खंडेलवाल, शिक्षाविद श्यामलाल धीमान, शिव कुमार धीमान आदि मौजूद रहे।

स्वामी आदित्यवेश को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। गुरुकुल टिटौली रोहतक से पधारे आर्य समाज के सोशल मीडिया प्रमुख स्वामी आदित्यवेश का वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने सम्मानित किया। यज्ञ ब्रह्म आचार्या श्रुति आर्य रही तथा वेदपाठ मीनाक्षी और कविता आर्य ने किया। भजनोपदेशक दिनेश पथिक ने ईश्वरभक्ति के भजन प्रस्तुत किये। बहिन नीरज राणा ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए औषधीय सामग्री से यज्ञ करने के लाभ बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed