{"_id":"6123e2cf8ebc3e7a1c7a8e1c","slug":"cash-looted-from-dcm-driver-on-rohana-chhapar-road-muzaffarnagar-news-mrt5530482190","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहाना-छपार मार्ग पर डीसीएम चालक से नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहाना-छपार मार्ग पर डीसीएम चालक से नकदी लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपार। रोहाना-छपार मार्ग पर रविवार देर रात दो बदमाशों ने डीसीएम चालक को आतंकित कर गोली मारने की धमकी देते हुए हजारों की नकदी लूट ली। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दोनोें बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी गई नकदी के साथ ही तमंचा व चाकू भी बरामद किया है।
गांव छपार निवासी रेयान रविवार देर रात सेब लदी डीसीएम लेकर छपार से रोहाना जा रहा था। जैसे ही वह खामपुर तिराहे के निकट एक बाग के सामने पहुंचा, वहां पहले से मौजूद दो बदमाशों ने डीसीएम को रुकवा लिया और चालक को तमंचा तानकर गोली मारने की धमकी देकर नीचे उतार लिया। आरोप है कि बदमाशों ने चालक से 3500 रुपये नकद व उसके आधार कार्ड की कॉपी लूट ली।
पीड़ित चालक ने खामपुर पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी, जिस पर थाना पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दोनोें बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई तीन हजार की नकदी के साथ ही तमंचा व चाकू भी बरामद किया गया। दोनों आरोपियों गांव सिंभावली निवासी अक्षु और कोलाहेड़ी निवासी संदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।