फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cases on sugar

भुगतान नहीं करने पर भैसाना, तितावी पर मुकदमा 

Fri, 29 Apr 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 29 Apr 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Cases on sugar
चीनी मिल - फोटो : sugar mill
जिला प्रशासन से वायदा करने के बाद भी समय पर भुगतान नहीं करने वाली भैसाना और तितावी चीनी मिल मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा बुढ़ाना और तितावी थाने में दर्ज हुुआ है। जिले में केवल दो ही चीनी मिल ऐसी हैं, जिन्होंने 230 रुपये कुंतल के हिसाब से पूरा भुगतान कर दिया है। 
विज्ञापन


रालोद का धरना समाप्त कराते समय भैसाना चीनी मिल के प्रबंधतंत्र ने प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में एकमुश्त 35 करोड़ के भुगतान का वायदा किया था। वायदे में दो करोड़ प्रतिदिन भुगतान करने की बात भी कही गई थी। चीनी मिल ने 35 करोड़ के भुगतान का वायदा पूरा नहीं किया है। डीएम डीके सिंह के आदेश पर बुढाना गन्ना समिति के प्रभारी सचिव संजय कुमार की ओर से भैसाना चीनी मिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


इसके वीपी राजसिंह चौधरी और मुख्य वित्त अधिकारी वेदप्रकाश को नामजद किया गया है। तहरीर में एकमुश्त भुगतान नहीं किए जाने और समय से भुगतान न किए जाने की बात कही गई है। तितावी चीनी मिल के खिलाफ भी गन्ना भुगतान नहीं होने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। तितावी मिल ने इस सत्र के एक पैसे का भी भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते वर्ष का भुगतान भी वायदे के अनुसार नहीं किया है। तितावी गन्ना समिति के विशेष सचिव रामशंकर ने मिल निदेशक बीती शर्मा, केके गंगवार, एवीपी अनिल अरोरा, महाप्रबंधक सुरेश बचलू  के खिलाफ मुकदमा कराया गया है। डीसीओ ओमप्रकाश यादव ने बताया कि भुगतान नहीं करने वाली चीनी मिलों के खिलाफ अब सख्ती बरती जायेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि जिले की टिकौला और मंसूरपुर चीनी मिल ने 230 रुपए कुंतल के हिसाब से इस सत्र का पूरा भुगतान कर दिया है। अन्य चीनी मिलों पर भी दबाव बनाया जा रहा है। मंसूरपुर चीनी मिल ने गुरुवार को ही 15 करोड़ 60 लाख का भुगतान किया है। तितावी चीनी मिल ने भी बीते वर्ष का बकाया 11 करोड़ 93 लाख का भुगतान कर दिया है। 


तितावी ने बीते वर्ष का भुगतान किया
मुजफ्फरनगर। तितावी चीनी मिल के प्रतिनिधि मुनेश पाल ने बताया कि अप्रैल माह में बीते वर्ष का बकाया 58 करोड़ का समस्त भुगतान कर दिया गया है। गुरुवार को अंतिम किश्त जारी कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed