{"_id":"664a77f7cf909db8c60480b4","slug":"case-registered-against-aunt-in-keshav-murder-case-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-122633-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: केशव हत्याकांड में चाची के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: केशव हत्याकांड में चाची के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खतौली। गांव कैलावड़ाकलां में बालक केशव की हत्या के मामले में मृतक की मां ने बालक की चाची पर हत्या का शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मृतक की चाची समेत कई लोगों को हिरासत में लिया हैए जिनसे पूछताछ की जा रही है।
गांव कैलावड़ाकलां निवासी तेजपाल के सात वर्षीय पुत्र केशव की दो दिन पूर्व घर में ही हत्या कर दी गई थी। उसका शव उनके ही मकान में एक कमरे में संदूक के पास से बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंट कर हत्या करने की पुष्टि हुई थी।
इस मामले में मृतक बालक की मां सीमा ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पुत्र केशव 17 मई को सुबह 10.30 बजे घर पर मौजूद था। उसकी देवरानी अंकिता ने खाने का सामान लाने के लिए उसे पैसे देकर भेजा था। वह चिप्स लेकर घर आया तथा करीब 11 बजे सोफे पर बैठ कर चिप्स खा रहा था। अंकिता और केशव नीचे ही मौजूद थे। कुछ देर बाद अंकिता ऊपर आई और वह अपने कमरे में चली गई। हम लोग ऊपर ही थे तथा उनकी बड़ी बेटी अनामिका शौचालय में थी एवं छोटी बेटी आरती बाथरूम में स्नान कर रही थी।
विज्ञापन
लिखाया गया कि हमें केशव दिखाई नहीं दिया तो वह उसे ढूंढने के लिए बाहर निकली। कुछ देर बाद उसका देवर हरीश आया तथा घर में बने पीछे के कमरे में गया। करीब 11.30 बजे घर में पीछे की तरफ बने कमरे में संदूक के पास केशव का शव पड़ा मिला। पीड़िता ने अंकिता पर उसके पुत्र केशव की गला घोंटकर हत्या करने का शक जताया है।
सीओ यतेंद्र नागर ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में जांच की जा रही है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
-- -