फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Case of holding captive: Culpable homicide charge in laborer's death to be upgraded to murder

बंधक बनाने का मामला: मजदूर की गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट हत्या की धारा में होगी तब्दील, अंकित पर कसा शिकंजा

Sun, 28 Jun 2026 12:07 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 28 Jun 2026 12:07 PM IST
सार

Muzaffarnagar News: तितावी की दोना बनाने की फैक्टरी में बंधक बनाकर मजदूरों से काम कराया जा रहा था। एक मजदूर ने भागकर पुलिस को जानकारी दी तो मामला खुला। इस मामले के आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाए हैं।

विज्ञापन
Case of holding captive: Culpable homicide charge in laborer's death to be upgraded to murder
फैक्टरी से छुड़ाए गए मजदूर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के तितावी के गांव मांडी में दोना फैक्टरी में मजदूरों को बंधक बनाने व एक मजदूर की गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित फैक्टरी मालिक अंकित बालियान सहित दो आरोपियों की पुलिस की पांच टीम ने तलाश तेज कर दी है। हालांकि फैक्टरी मालिक ने कोर्ट में सरेंडर अर्जी लगाई है। पुलिस ने दर्ज किए गैर इरादतन हत्या के मामले को हत्या की धारा में परिवर्तित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

पुलिस ने फैक्टरी से 23 जून को एक दर्जन मजदूरों को मुक्त कराया था। इसी बीच यह भी खुलकर सामने आया था कि नौ माह पहले जिस मजदूर का शव मांडी के जंगल में मिला था वह नेपाल निवासी अर्जुन टोपी का था और वह भी फैक्टरी में काम करता था। इसके बाद पुलिस ने बंधक बनाकर रखना व एक मजदूर की गैर इरादतन हत्या के मामले में तितावी थाने में दो मामले दर्ज किए गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में फैक्टरी के सुपर वाइजर बुढ़ाना के गांव उकावली निवासी शिवा व फैक्टरी मालिक अंकित बालियान के पिता प्रदीप बालियान को गिरफ्तार किया था। पुलिस को फैक्टरी मालिक व एक अन्य आरोपी की तलाश है। दोनों आरोपियों की तलाश में एसआइटी सहित पांच टीम लगी हुई हैं। उधर, फैक्टरी मालिक ने कोर्ट में सरेंडर अर्जी लगाई है। इसके बाद भी पुलिस ने आरोपियों की तलाश जारी है।
 
विज्ञापन

ये था मामला
तितावी थाना क्षेत्र के मांडी गांव की दोना बनाने की फैक्टरी में डेढ़ साल से यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड समेत अन्य स्थानों से लाए गए मजदूरों को बंधक बनाकर रखा गया। बंधुआ मजदूर बनाकर दिन में एक बार सूखी रोटी देकर 24 घंटे काम कराया जाता रहा। वेतन मांगने एवं बाहर जाने की बात पर नुकीले डंडों से मारपीट की जाती और पिटबुल कुत्तों से भी डराया जाता था। मामले में नया मोड़ 22 जून को आया। मजदूर विक्रम ने किसी तरह फैक्टरी से भागकर तितावी थाने में जानकारी दी। इसके बाद 23 जून को पुलिस और श्रम विभाग की टीम ने मजदूरों को बंधनमुक्त कराया था।

इन मजदूरों को कराया था मुक्त
- उज्ज्वल, महोबाकी, भभुगा
- संतोष, जोरगामा, बिहार
- रंजीत पासवान, मोतीहारी, बिहार
- शिवम, औरैया
- रामू, जोलीकोट, नैनीताल
- दिलशाद, अमरोहा
- सोनू चौहान, आगरा
- विक्रम, जोधपुर, राजस्थान
- राज हंस, मधुबनी, बिहार

ये भी देखें...
साले की हत्या: काम के लिए कहने पर गुस्सा हो जाता था घरजमाई, साले पर किए सब्जी काटने वाले चाकू से 13 वार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed