फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Case of extortion from former Minister of State for Home is under suspicion

पूर्व गृह राज्यमंत्री से रंगदारी का मामला शक के घेरे में

Fri, 31 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Case of extortion from former Minister of State for Home is under suspicion
पूर्व गृह राज्यमंत्री से रंगदारी का मामला शक के घेरे में
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पूर्व गृह राज्यमंत्री व पूर्व कांग्रेस सांसद सईदुज्जमां से रंगदारी मांगने व बेटे की हत्या की धमकी दिए जाने का मामला शक के दायरे में आ गया है। पूर्व सांसद द्वारा मुकदमे में नामजद कराए गए चारों मोबाइल नंबरों के मालिक थाने पहुंच गए और कॉल रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराते हुए रंगदारी व धमकी की बात को नकार दिया। पुलिस अब इस मामले में एफआर लगाने की तैयारी कर रही है।

खालापार निवासी पूर्व गृह राज्यमंत्री व पूर्व सांसद सईदुज्जमां ने 18 जनवरी को शहर कोतवाली में तहरीर देकर चार मोबाइल नंबर उपलब्ध कराते हुए उनके जरिये दस लाख की रंगदारी मांगे जाने और न देने पर बेटे सलमान सईद की हत्या की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि पूर्व सांसद द्वारा दिए गए चारों मोबाइल नंबरों में दो नंबर शामली जनपद के थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव रोटन निवासी कांग्रेस नेता भूरा प्रधान के पाए गए हैं। तीसरा मोबाइल नंबर कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव सुन्हेटी निवासी हाफिज उस्मान और चौथा मोबाइल नंबर झिंझाना क्षेत्र के गांव असदपुर निवासी शौकत प्रधान की पत्नी का पाया गया। बृहस्पतिवार को उक्त तीनों लोग थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर अनिल कपरवान से बात कर बताया कि उन्होंने पूर्व सांसद से किसी तरह की कोई रंगदारी नहीं मांगी है और न ही धमकी दी है। तीनों लोगों ने बताया कि उन्हें बवाल में पूर्व सांसद के बेटे की दो गाड़ियों को आग लगाए जाने की जानकारी अखबार के माध्यम से मिली थी, जिसके बाद उन्होंने पूर्व सांसद से कॉल कर कार जलाए जाने के संबंध में जानकारी ली थी। इस वार्ता की कॉल रिकॉर्डिंग भी तीनों लोगों ने पुलिस को सौंप दी और निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि उक्त कॉल रिकॉर्डिंग और आरोपियों के बयानों के आधार पर मामला फर्जी पाया जा रहा है। दिए गए चारों मोबाइल नंबर मौअज्जिज लोगों के हैं। साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए यदि कोई आरोप साबित नहीं होता है तो मामले में एफआर लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed