फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Case filed on ARO development

Muzaffarnagar News: एआरओ विकास पर दर्ज हुआ मुकदमा

Thu, 29 Dec 2022 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Case filed on ARO development
- एआरओ पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। तहसील के पूर्ति निरीक्षक एवं एआरओ रहे विकास कुमार पर रिश्वत मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। भोपा के गांव बाकरनगर निवासी एक युवक ने जानसठ थाने में तहरीर दी जिसके बाद उन पर मुकदमा दर्ज हुआ।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव बाकरनगर निवासी सुरेश पुत्र राजेंद्र ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि जानसठ तहसील में आपूर्ति कार्यालय में पूर्ति निरीक्षक रहे एआरओ विकास कुमार ने तीन माह पूर्व कमीशन देने के बाद भी अलग से रिश्वत की मांग की थी। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया था तो एआरओ विकास कुमार ने वहां पर मौजूद कई राशन डीलरों की मौजूदगी में गाली देकर अपमान किया। कुछ व्यक्तियों से फर्जी प्रार्थना पत्र मंगवा कर मेरे खिलाफ एक फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन

पीड़ित ने अब जानसठ थाने में एआरओ के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। रिश्वत मांगने की वीडियो वायरल होने पर एआरओ को निलंबित भी कर दिया था। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद विभाग ने उनकी अभी तक बहाली नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed