{"_id":"63c937c2172f233e6d4d7560","slug":"case-filed-for-murder-of-laborer-after-ruckus-muzaffarnagar-news-c-14-1-85151-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: हंगामे के बाद मजदूर की हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: हंगामे के बाद मजदूर की हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार की सुबह गांव हंसावाला निवासी अरविंद का शव गंगा किनारे पड़ा मिला था
संवाद न्यूज एजेंसी
रामराज। पुलिस ने परिजनों के हंगामे के बाद गांव हंसावाला निवासी मजदूर अरविंद की हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अल्लूवाला और हंसावाला निवासी चार लोगों को मामले में नामजद किया गया है।
गांव हंसा वाला निवासी अरविंद (45) पुत्र हरिश्चंद्र तीन जनवरी को गोकुलपुर छप्पर के जंगल में एक किसान के खेतों की रखवाली करने के लिए घर से निकला था, इसके बाद घर नहीं लौटा। 10 जनवरी को अरविंद के पुत्र रोहित ने रामराज थाने पर तहरीर देकर अरविंद की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसी दिन से पुलिस अरविंद को तलाश करने में लगी हुई थी। बुधवार सुबह अरविंद का शव गंगा किनारे पड़ा हुआ मिला था। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को दिया गया।
परिजनों ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने परिजनों को समझा कर शांत किया। अरविंद के पुत्र रोहित ने थाने में नरेश पुत्र अतर सिंह निवासी अल्लूवाला, कांति पुत्र सूरत सिंह निवासी हंसावाला, जैकी पुत्र बाबू व रणजीत पुत्र मानेश्वर निवासीगण अल्लूवाला थाना रामराज को नामजद करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में चारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
रामराज थाना प्रभारी सुनील शर्मा का कहना है की मृतक के पुत्र की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।