फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Case filed against the teacher working on the educational certificates of the deceased person

Muzaffarnagar News: मृतक व्यक्ति के शैक्षिक प्रमाण पत्रों पर नौकरी कर रहे शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 05 Jul 2023 08:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 08:13 PM IST
विज्ञापन
Case filed against the teacher working on the educational certificates of the deceased person
मेरठ निवासी ओमपाल पुत्र खड़क सिंह के दर्ज बीएसए ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। ग्राम कासमपुर भूम्मा के प्राथमिक विद्यालय में मृतक व्यक्ति के शैक्षिक प्रमाण पत्रों पर नौकरी कर रहे शिक्षक के विरुद्ध जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

दयालपुर मेरठ निवासी ज्ञानेंद्र सिंह की नियुक्ति ग्राम नंगला खेपड़ में हुई थी। जब ज्ञानेंद्र अपना नियुक्ति पत्र लेने के लिए जा रहा था तो सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद ग्राम बूढ़ा जयसिंहपुर, थाना हस्तिनापुर जिला मेरठ निवासी ओमपाल पुत्र खड़क सिंह ने ज्ञानेंद्र के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का कूट रचित प्रयोग कर 20 वर्ष पूर्व शिक्षा विभाग मुजफ्फरनगर के कासमपुर भूम्मा विकास खंड जानसठ के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक की नौकरी प्राप्त कर ली थी।
विज्ञापन

मृतक के भतीजे रविन्द्र कुमार ने शासन को शिकायती पत्र लिखकर ओमपाल सिंह की जांच कराने की मांग की थी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक कमेटी का गठन कर जांच शुरू कराई थी। जांच में सभी आरोपों को सत्य पाया गया था। इसी आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने मंगलवार की देर शाम ओमपाल के विरुद्ध मीरापुर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed