फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Case filed against one ration dealer, investigation of another started

एक राशन डीलर पर मुकदमा दर्ज, दूसरे की जांच शुरू

Fri, 17 Dec 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Case filed against one ration dealer, investigation of another started
एक राशन डीलर पर मुकदमा दर्ज, दूसरे की जांच शुरू
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आपूर्ति विभाग ने शुक्रवार को निरीक्षण कर एक ही दिन में राशन न बांटने के दो मामले पकड़े है। एक राशन डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
कोरोना काल में केंद्र व प्रदेश सरकार की निम्न व मध्यमवर्गीय परिवारों को लाभ पहुंचाने के लिए फ्री राशन योजना को लेकर बहुत से कार्ड धारकों का आरोप था, कि संबंधित राशन डीलर उन्हें राशन नहीं दे रहे हैं। ऐसी शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक अभिव्यक्त राणा ने शुक्रवार को ठाकुर द्वारा के राशन डीलर भारत भूषण के यहां औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्टॉक के मिलान के दौरान 59 कुंतल गेहूं व 39 कुंतल चावल कम पाया गया। पूर्ति निरीक्षक अभिव्यक्त राणा ने आरोपी राशन डीलर के विरुद्ध शहर कोतवाली पर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में पूर्ति विभाग के निरीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने एक शिकायत पर मेघाखेड़ी स्थित राशन डीलर ऋषिपाल के यहां चैकिंग की। उसमें तेल नमक व चने का स्टॉक तो पूरा मिला, लेकिन चावल और गेहूं का स्टॉक निल मिला। इस बारे में उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी राशन डीलर के विरुद्ध जांच बैठा दी गई है। पूर्ति निरीक्षक का कहना है कि जांच में राशन डीलर की गलती पाए जाने पर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed