{"_id":"618abf9bedc6d236cd477e1f","slug":"case-against-two-for-filing-fake-accident-report-muzaffarnagar-news-mrt5641757176","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराने पर दो के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराने पर दो के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। इंश्योरेंस कंपनी से क्लेम लेने के लिए शामली के युवक ने देहरादून के डालनवाला थाने में फर्जी हादसे की रिपोर्ट दर्ज करा दी। न्यायालय के आदेश पर एसआईटी लखनऊ की जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि होने पर शहर कोतवाली में मंगलवार देर शाम दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
एसआईटी लखनऊ के एसआई संजय वर्मा ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शामली जनपद के मोहल्ला रेती सराय निवासी दीपांशु चौधरी करीब सात साल पूर्व देहरादून स्थित इंस्टीट्यूट से बीटेक कर रहा था। 15 दिसंबर 2014 को दीपांशु ने देहरादून के डालनवाला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 14 दिसंबर की शाम देहरादून के सिल्वर सिटी सिनेमा हॉल के पास गलत साइड से आए बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए दीपांशु को महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। दीपांशु ने मुकदमे में दूसरे बाइक सवार सहारनपुर जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र के गांव चाऊपुरा निवासी नीटू उर्फ अवनीश को नामजद किया था।
मुकदमा दर्ज होने के बाद दीपांशु ने वर्ष 2015 में मुजफ्फरनगर अपर सत्र न्यायालय में इंश्योरेंस कंपनी से क्लेम लेने के लिए याचिका दायर की। इसकी सुनवाई के दौरान दीपांशु चौधरी की जो मेडिकल रिपोर्ट कोर्ट में पेश की गई, उसमें उसे चोट ऊंचाई से गिरने के कारण आना दर्ज था। इस पर न्यायालय ने याचिका को खारिज करते हुए इस मामले की जांच एसआईटी लखनऊ से कराने के आदेश दिए थे। इसके बाद एसआईटी के एसआई संजय वर्मा ने इस मामले की जांच की, जिसमें दीपांशु की बाइक अनियंत्रित होने के कारण ऊंचाई से गिरने की पुष्टि हुई। जांच में दीपांशु व दूसरे बाइक सवार नीटू की मिलीभगत होना भी पाया गया।