{"_id":"617aefb725e43829d45ea9e7","slug":"case-against-the-inspector-working-on-fake-documents-muzaffarnagar-news-mrt562713722","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दस्तावेज पर नौकरी कर रहे दरोगा के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी दस्तावेज पर नौकरी कर रहे दरोगा के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी दस्तावेज पर नौकरी कर रहे दरोगा के खिलाफ मुकदमा
मुजफ्फरनगर। फर्जी दस्तावेज के आधार पर पिछले दस साल से पुलिस विभाग में नौकरी कर रहे दरोगा के खिलाफ थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है। दरोगा फिलहाल जनपद के बुढ़ाना थाने में तैनात है। दरोगा के खिलाफ एससीएसटी आयोग भी जांच कर रहा है। इधर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
अलीगढ़ जनपद के थाना गौंड के गांव वृषभानपुर उर्फ बनिया खेड़ा निवासी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि विदेश कुमार मूल रुप से गांव शादीपुर थाना पिसावा जनपद अलीगढ़ का रहने वाला है। उसने वर्ष 2011 में अपनी जाति व पता छिपाकर पुलिस विभाग में आवेदन किया था। आरोप है कि दरोगा विदेश कुमार ने अपनी ओबीसी जाति को छिपाते हुए अनुसूचित जाति बताकर पुलिस विभाग में आवेदन किया। इसके अलावा उसने अपना मूल पता भी आवेदन के समय छिपाते हुए तुलसी विहार कस्बा दादरी गौतमबुद्वनगर बताया था। इस मामले को लेकर पिछले काफी समय से दरोगा के खिलाफ जांच चल रही थी। मामले की शिकायत एससीएसटी आयोग में भी की गयी है।
अब इस मामले में थाना सिविल लाइन में फर्जी दस्तावेज के आधार पर पुलिस विभाग में नौकरी कर रहे दरोगा के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।