फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Case against 27 people in the case of jamming

मुजफ्फरनगर: जाम लगाने के मामले में 27 लोगों के खिलाफ मुकदमा

Sun, 19 Feb 2023 04:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 04:37 PM IST
विज्ञापन
Case against 27 people in the case of jamming
शनिवार को युवक की सड़क हादसे में हो गई थी मौत, परिजनों ने लगाया था जाम
विज्ञापन

सात नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर मुचलकों पर छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। शनिवार को रतनपुरी में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद जाम लगाने के मामले में पुलिस ने सात नामजद और 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। सभी नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर मुचलकों पर छोड़ा।
शनिवार को गांव डबल निवासी 22 वर्षीय नीरज पुत्र धन सिंह बाइक पर रतनपुरी से खल की बोरी लेने आया था। लौटते वक्त उसकी बाइक में खतौली शुगर मिल में गन्ना डालकर आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने टक्कर मार दी थी। इससे वह सड़क पर गिर पड़ा था। इसी समय पीछे से आई ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने सड़क पर पड़े नीरज को कुचल दिया था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर जाम लगा दिया था। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर बितर किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने सड़क जाम करने के मामले में दरोगा नरेश सिंह संधू की ओर से अक्षय त्यागी, नरेश त्यागी, कल्लू, अर्जुन, भीम, धर्मेन्द्र निवासी डबल और साजिद निवासी गांव फुलत के अलावा 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया। पुलिस ने इस मामले में सभी सात नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया। सभी को मुचलकों पर छोड़ा गया। पुलिस वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर बाकी अज्ञात लोगों की पहचान में जुटी है। थाना प्रभारी मिथुन दीक्षित का कहना है कि अनावश्यक रूप से सड़क जाम करने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री ने दी परिजनों को सांत्वना
रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान पीड़ित परिवार के पहुंचे। उन्होंने गमगीन परिजनों का ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहायता करने का भरोसा दिया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता दिलाए जाने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए मोबाइलपर वार्ता की। इस दौरान शाहपुर ब्लॉक प्रमुख अरविंद त्यागी और चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed