फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Car riders tried to kidnap the young man

Muzaffarnagar News: कार सवारों ने की युवक के अपहरण की कोशिश

Wed, 26 Jul 2023 06:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 06:30 PM IST
विज्ञापन
Car riders tried to kidnap the young man
ग्रामीणों के पहुंचने पर युवक को छोड़ भागे बदमाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव सरधन में दिनदहाड़े कार सवार बदमाशों ने एक युवक का अपहरण करने की कोशिश की। शोर होने पर बदमाश युवक को छोड़ कर फरार हो गए। वारदात से पीडि़त परिवार में दहशत का माहौल है। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है।
गांव सरधन निवासी सुनील ने बताया कि उसका पुत्र सुमित शाहदरा में एक कंपनी में प्राइवेट नौकरी कर रहा है। वह शनिवार को छुट्टी लेकर गांव आया था। बुधवार सुबह करीब 11 बजे एक युवक उनके घर आया और कहने लगा कि उनका एक पासर्ल है, जो कार में रखा हुआ है। इस पर सुमित उस युवक से बातें करता हुआ बाहर मार्ग पर खड़ी कार के पास पहुंच गया। कार में चार अन्य लोग पहले से ही बैठे हुए थे।
विज्ञापन

पास आते ही सुमित को जबरन कार में डालने का प्रयास किया गया। बदमाशों के साथ उसकी हाथापाई हो गई। सुमित ने शोर मचा दिया। ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देखकर बदमाश कार लेकर बुढ़ाना रोड की ओर फरार हो गए। वारदात से परिजनाें में दहशत का माहौल है। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर मुकेश कुमार का कहना है कि जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed