{"_id":"67aa495edfe8acccb80962b5","slug":"car-not-delivered-ruckus-at-showroom-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-139461-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: नहीं मिली कार की डिलीवरी, शोरूम पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: नहीं मिली कार की डिलीवरी, शोरूम पर हंगामा
विज्ञापन
मंसूरपुर। गांव जड़ौदा के पास नेशनल हाईवे पर किया नाम से कार शोरूम पर ग्राहकों ने शोरूम मालिक पर रुपये देने के बावजूद कार डिलीवरी नहीं देने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला।
मुजफ्फरनगर के गांव अलमासपुर निवासी सुखपाल सैनी ने बताया कि उन्होंने 12 लाख रुपये जमा किए थे, 13 फरवरी में उनके यहां शादी है, लेकिन उन्हें कार समय पर नहीं दी जा रही है। मंसूरपुर क्षेत्र के गांव सोंटा निवासी प्रशांत राठी ने बताया कि उन्होंने 15 लाख रुपये एडवांस जमा किए थे लेकिन कार की डिलीवरी नहीं दी गई है। शामली निवासी शुभम वर्मा ने बताया कि उन्होंने 4 लाख रुपये जमा किए थे, कार नहीं मिली है। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नरा निवासी मुरसलीन का कहना है कि उसने कार के लिए 6 लाख रुपये जमा किए थे। कार की डिलीवरी नहीं मिली है।
इन सभी लोगों ने शोरूम पर हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इन सभी ग्राहकों का कहना है कि उन्होंने कुछ पैसा ऑनलाइन और कुछ नगद के रूप में सेल्स मैनेजर को जमा किया था। शोरूम मालिक अभिषेक जैन का कहना है अभी सेल्स मैनेजर 2 फरवरी को इस्तीफा देकर करके चला गया है। उनका कहना है कि सेल्स मैनेजर को भी बुलाया जाएगा और देखा जाएगा कितने लोगों का कितना पैसा जमा है। जिसका पूरा पैसा जमा है।
विज्ञापन
उसे गाड़ी दी जाएगी और कुछ का पैसा लौटाया जाएगा। सोमवार देर शाम तक शोरूम पर सभी ग्राहकों को बुलाकर कितना किसका पैसा जमा है हिसाब लगाया जा रहा था। मंसूरपुर पुलिस का कहना है कि सभी ग्राहकों को न्याय दिलाया जाएगा।