फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Car looted from driver

चालक को बंधक बनाकर कार लूटी

Fri, 12 Feb 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Car looted from driver
चालक को बंधक बनाकर कार लूटी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कार बुकिंग पर ले जाने के बाद चालक को बंधक बनाकर तीन युवकों ने कार लूट ली। चालक ने किसी तरह कार मालिक को सूचना दी। कार मालिक ने जीपीआरएस की मदद से कार का इंजन बंद कर दिया। आरोपी कार को सहारनपुर में लावारिस छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित कार मालिक ने घटना की तहरीर दी है।
शहर के इंद्रा कॉलोनी निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसकी कार को मदीना कॉलोनी निवासी शहजाद से मोहल्ला खालापार निवासी तीन युवकों ने गंगोह ले जाने के लिए बुक कराई थी। बृहस्पतिवार सुबह तीनों युवक शहजाद को कार के साथ सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र के गांव लखनौती ले गए, जहां मारपीट कर उसे एक मकान में बंधक बनाकर कार लूट ले गए। चालक ने किसी तरह कार मालिक को फोन कर इसकी सूचना दी, जिस पर कार मालिक ने शुक्रवार सुबह जीपीआरएस के माध्यम से कार के इंजन को लॉक कर दिया।
विज्ञापन

उस समय कार सहारनपुर सिटी में घंटाघर के पास थी, जिसे स्टार्ट न होने पर आरोपी वहीं छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद कार मालिक ने सहारनपुर पुलिस के माध्यम से अपनी कार को घंटाघर के पास से लावारिस हालत में बरामद करते हुए चालक शहजाद को भी बंधनमुक्त कराया। पीड़ित कार मालिक ने कार बुक पर ले जाने वाले तीनों युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed