फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Car driver killed, seven others injured in tractor collision

मुजफ्फरनगर: ट्रैक्टर की टक्कर से कार चालक की मौत, सात अन्य घायल

Tue, 14 Feb 2023 08:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 08:34 PM IST
विज्ञापन
Car driver killed, seven others injured in tractor collision
रामराज थाना क्षेत्र में सोमवार की रात हुआ सड़क हादसा
विज्ञापन

सड़क हादसे से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा, सीओ ने शांत किया


संवाद न्यूज एजेंसी
रामराज (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र में सोमवार की रात कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार आठ लोग घायल हो गए। कार चालक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे से गुस्साए घायलों के परिजनों ने हंगामा किया और कई राहगीरों के साथ मारपीट की। सीओ ने मामला शांत कराया।
मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव दयमपुरा निवासी सुंदर (45) सोमवार की रात अपनी कार में भतीजे रवि को लेकर रामराज में एक चिकित्सक से दवाई दिलाने के लिए जा रहा था। कार में आठ लोग सवार थे। जैन क्रशर के समीप रामराज की ओर से आ रही धान से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से उनकी कार की टक्कर हो गई। इसमें कार सवार चालक सुंदर सहित शीशपाल पुत्र सुमेर, श्रीचंद, रवि, ज्योति, मनकोरी, मंजू और विकास घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस और पीआरवी के माध्यम से जानसठ अस्पताल पहुंचाया। कार चालक सुंदर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


हादसे से गुस्साए परिजनों ने हंगामा करते हुए ट्रैक्टर चालकों के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। हाईवे जाम करने का प्रयास किया। सीओ जानसठ शकील अहमद ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सड़क हादसे में बाइक सवार युवती की मौत, युवक घायल

पुरकाजी। पुरकाजी-देहरादून हाइवे पर बाइक से गिरकर युवती की मौत हो गई, जबकि युवक घायल हो गया।
उत्तराखंड के गांव टांडा बनेड़ा निवासी युवक आस मोहम्मद मंगलवार दोपहर बाइक से 20 वर्षीय एक युवती के साथ मुजफ्फरनगर से लौट रहा था। पुरकाजी-देहरादून हाइवे पर एक ढाबे के पास उनकी बाइक में कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्घ ने बताया की मृतक युवती की पहचान मंजू निवासी वार्ड नंबर दो, शामली के रूप में हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed