{"_id":"674ffe22c5d00b85bb0c3a74","slug":"car-collides-with-truck-on-highway-four-injured-including-bride-and-groom-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-135121-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: हाईवे पर ट्रक से टकराई कार दूल्हा-दुल्हन समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: हाईवे पर ट्रक से टकराई कार दूल्हा-दुल्हन समेत चार घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक में कार की साइड लग गई। कार में सवार दुल्हा-दुल्हन समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेरठ भेजा गया है। कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।
मंगलवार शाम नेशनल हाईवे पर एक ट्रक खराब हो गया था। चालक ने ट्रक को नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे पर खड़ा कर दिया था। इसी दौरान मेरठ निवासी स्पर्श उत्तराखंड की ओर से शादी के बाद अपनी दुल्हन रितिका, रिश्तेदार रचना और अजय जैन के साथ कार में सवार होकर मेरठ की ओर जा रहा था। कार जब गांव भंगेला पेट्रोल पंप के निकट पहुंची तो सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार की साइड लग गई। कार को अजय जैन चल रहा था। हादसे में कार में सवार दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे को देखते ही आसपास मौजूद लोग व राहगीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को कार से बाहर निकाला। सभी को उपचार के लिए मेरठ भेजा है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में सवार सभी लोग घायल हैं। इनमें किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है। हादसे के दौरान हाईवे का यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटवा कर यातायात सुचारु कराया। पुलिस का कहना है कि हादसे के बारे में अभी तहरीर नहीं दी है।