फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   car collided with DCM, father and son's death

डीसीएम से टकराई कार, पिता और इकलौते बेटे की मौत

Thu, 31 May 2018 01:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Thu, 31 May 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
car collided with DCM, father and son's death
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के गोंडा कस्बे से हरिद्वार गया परिवार मंगलवार देर रात को मुजफ्फरनगर में हादसे का शिकार हो गया। वहां नेशनल हाइवे पर उनकी कार ऑक्सीजन के सिलिंडरों से भरी खराब खड़ी डीसीएम में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार पिता और उनके इकलौते बेटे की मौत हो गई। महिलाओं व बच्चों समेत आठ लोग घायल हुए हैं। हादसे के दौरान श्रद्धालुओं की चीखपुकार मच गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से शवों और घायलों को बमुश्किल बाहर निकाला। बाप और बेटे की मौत से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन


अलीगढ़ के कस्बा गोंडा के मेन बाजार निवासी नरेंद्र वार्ष्णेय (48) पुत्र ओमप्रकाश वार्ष्णेय बीआरसी पर साक्षरता मिशन के ब्लॉक कोआर्डिनेटर थे। उनके साढ़ू कमल पुत्र महावीर प्रसाद निवासी प्रीमियर नगर बैंक कॉलोनी अलीगढ़ ने नई गाड़ी खरीदी थी। इसी को लेकर परिवार के लोग 26 मई को तीर्थ यात्रा पर हरिद्वार गए थे। कार में नरेंद्र की पत्नी रेखा के अलावा पुत्र नैतिक (10) व बेटी शजल के साथ उनका साला गांव धानपुर निवासी नवनीत वार्ष्णेय तथा साढू कमल, उनकी पत्नी रेखा, बेटी गजल, बेटा लक्ष्य सवार थे।
विज्ञापन


मंगलवार की रात लौटने के दौरान करीब 2.30 बजे हाइवे पर थाना खतौली क्षेत्र में सठेड़ी गंगनहर पुल के पास सड़क पर खराब खड़ी ऑक्सीजन सिलिंडरों से भरी डीसीएम में कार पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि कार में सवार नरेंद्र वार्ष्णेय और उसके बेटे नैतिक की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार महिलाओं और बच्चों समेत सभी आठ अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के दौरान कार चालक मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने क्षतिग्रस्त हो चुकी कार के अंदर से घायलों और दोनों शवों को बमुश्किल बाहर निकाला। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को मोदीपुरम के ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस ने रात में ही दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने घायलों से जानकारी करने पर परिवार के लोगों को मोबाइल फोन से हादसे के बारे में सूचना दी। हादसे में पिता व पुत्र मौत होने की खबर से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग व रिश्तेदार बुधवार की सुबह थाने पहुंचे। मृतक के साढू कमल की ओर से अज्ञात में डीसीएम चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। 


नई कार लेने पर साढू के साथ नहाने गए थे
खतौली (मुजफ्फरनगर)। साढू कमल ने कुछ दिन पूर्व नई कार खरीदी थी। इसलिए दोनों रिश्तेदारों के परिवार महिलाओं व बच्चों के साथ हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए गए थे। साढू कमल ही मृतक नरेंद्र व उसके परिवार को साथ लेकर हरिद्वार गया। दोनों रिश्तेदारों के परिवार हंसी खुशी के साथ हरिद्वार से लौट रहे थे।

भीषण हादसा भी हो सकता था
खतौली (मुजफ्फरनगर)। हाइवे पर कार जिस डीसीएम में पीछे से टकराई, उसमें ऑक्सीजन के सिलिंडर भरे हुए थे। हादसे में ऑक्सीजन के सिलिंडर भी फट सकते थे, जिससे बड़ा हादसा भी हो सकता था। पुलिस ने सिलिंडरों से भरी डीसीएम को अपने कब्जे में ले ली है। पुलिस चालक को तलाश करने में लगी है।


हाइवे पर आधा घंटा जाम लगा रहा
खतौली (मुजफ्फरनगर)। हाइवे पर हादसे के दौरान करीब एक घंटा तक जाम लगा रहा। पुलिस को सड़क से क्षतिग्रस्त कार को हटवाने के लिए क्रेन मंगवानी पड़ी। कार को हटवाने में करीब आधा घंटा लग गया था। कार को हटवाने के बाद ही जाम खुल सका। पुलिस ने यातायात को सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed