फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Car catches fire after hitting an electric pole

बिजली के खंभे से टकराने के बाद कार में आग लगी

Fri, 15 Apr 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Car catches fire after hitting an electric pole
देवबंद में टायर पक्चंर होने के बाद जलती कार - फोटो : DEVBAND
देवबंद। देवबंद-अंबेहटा मार्ग पर अचानक पंक्चर होने से कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे टकरा गई, जिससे कार में आग लग गई। कार में सवार सभी सात लोगों ने किसी तरह से कूदकर जान बचाई। हालांकि कूदते समय सभी को मामूली चोट आई है। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कुलसत गांव निवासी सुरेंद्र अपने पिता जिला सिंह, बहन प्रमिला, पुत्र मोनू व सोनू (13) और बहन के बच्चों चंदो (16) और गोल्ली (14) को कार द्वारा लखनौती स्थित दूसरी बहन के यहां भात देने गए थे। दुपहर करीब तीन बजे वापस लौटते समय देवबंद-अंबेहटा मार्ग पर तेज रफ्तार कार का टायर अचानक पंक्चर हो गया। जिस कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराकर के बाद एक पेड़ से जा टकराई। इस दौरान कार में आग लग गई। जिससे कार में सवार सभी लोगों की चीख पुकार निकल पड़ी। फौरन खिड़की खोलकर सभी लोग बाहर कूद पड़े। जिससे मामूली चोटें आईं। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई। इसी दौरान वहां पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया, लेकिन तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी। बाद में घायलों को एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उनकी मरहम पट्टी कर उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed