फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Captured government land in Chandena Koli

चंदेना कोली में सरकारी भूमि को प्रशासन ने कब्जामुक्त कराया

Fri, 06 Nov 2020 09:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
Captured government land in Chandena Koli
चंदेना कोली में सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया
विज्ञापन

देवबंद। चंदेना कोली में खाद के गड्ढों के लिए सुरक्षित किए गए गड्ढों (सरकारी भूमि) पर अवैध रूप से कब्जा किए जाने के मामले में शुक्रवार को गांव में पहुंची तहसील की टीम ने भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा दिया। अधिकारियों ने अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया।

एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि चंदेना कोली गांव में प्रभात नामक व्यक्ति ने सरकारी भूमि पर कब्जा किए हुए था। शिकायत पर शुक्रवार को गांव में पहुंची टीम ने अतिक्रमण हटवा दिया। यह भूमि खाद के गड्ढ़ों के लिए सुरक्षित की गई थी। एसडीएम ने बताया कि शासन के आदेशानुसार आगे भी अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। वहीं, भारी पुलिस बल के चलते ग्रामीण विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। इस मौके पर सीओ रजनीश उपाध्याय, तहसीलदार हर्ष चावला, राजस्व निरीक्षक नागल रिजवान अली एवं राजस्व विभाग की टीम के साथ-साथ महिला पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed