फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Captive car rider robbed

हाईवे पर बंधक बनाकर कार सवार को लूटा 

Wed, 07 Dec 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 07 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Captive car rider robbed
हाईवे पर घटनास्थल का निरीक्षण करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
खतौली में नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े बदमाशों ने कार चालक और युवक को बंधक बना लूटपाट की। लूटपाट के बाद बदमाश दोनों को कार में ही बंद कर चाबी निकलकर फरार हो गए।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के मोहल्ला बागोवाली निवासी शाकिर पुत्र जमील सऊदी अरब में नौकरी करता है।

शाकिर ने मंगलवार को परिजनों को फोन किया था कि वह बुधवार को इंडिया लौट रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर आकर उसे ले जाना। परिजनों ने मुजफ्फरनगर के ही मोतीमहल रहने वाले कार चालक आबाद को बुधवार सुबह एयरपोर्ट से शाकिर को लेने भेज दिया था। शाम के करीब पांच बजे नेशनल हाईवे पर गांव भैंसी कट के पास अचानक पीछे से आए कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी गाड़ी को रुकवा लिया।
विज्ञापन


जिसके बाद चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर चालक आबाद और शाकिर को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने पिस्टल से आतंकित करते हुए शाकिर से एक लैपटॉप और बैग में रखे सऊदी अरब के 3000 रियाल लूट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लूटपाट करने के बाद बदमाश गाड़ी की चाबी निकालकर मुजफ्फरनगर की ओर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए हाईवे पर घंटों भागदौड़ की। इसके बावजूद बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। पुलिस ने शक के आधार पर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है।      


कार धीमी चला रहा था चालक
इंस्पेक्टर केपी सिंह का कहना है कि चालक आबाद हाईवे पर कार कम स्पीड से चला रहा था। शक है कि चालक बदमाशों से मिला हुआ था। चालक ने ही लूट की घटना कराई है। चालक को हिरासत में ले लिया गया है। शीघ्र ही लूट की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed