{"_id":"6303d67d28eb8b0612292b0a","slug":"canter-collided-with-buffalo-buggy-villager-died-muzaffarnagar-news-mrt602077610","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसा-बुग्गी से टकराया कैंटर, ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंसा-बुग्गी से टकराया कैंटर, ग्रामीण की मौत
विज्ञापन

बुढ़ाना। भैंसा-बुग्गी से खेत में कार्य करने जा रहे ग्रामीण की बुग्गी को कैंटर ने टक्कर मार दी। इस घटना में भैंसा-बुग्गी चालक ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई। चालक कैंटर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
कस्बे के मंदवाड़ा रोड का रहने वाला जयपाल (55) सोमवार को सुबह भैंसा-बुग्गी लेकर खेत में कार्य करने के लिए जा रहा था। बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर गढ़ी सखावतपुर गांव के पास बुढ़ाना की ओर से तेज गति से आ रहे कैंटर ने भैंसा-बुग्गी को टक्कर मार दी। इस घटना में भैंसा-बुग्गी चालक जयपाल की मौके पर मौत हो गई। बुग्गी क्षतिग्रस्त हो गई व भैंसा घायल हो गया। घटना के बाद चालक कैंटर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही गढ़ी सखावतपुर पुलिस चौकी इंचार्ज संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मृतक के भाई मदन सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कैंटर का चालक मौके से फरार है। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लिया है। घटना से परिवार में शोक छाया है।