{"_id":"65ca95c7b21d1446e10c89e4","slug":"canter-and-tractor-trolley-collided-in-fog-two-laborers-died-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1038-116760-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मेरठ के लिए खास ...\nखतौली - कोहरे में टकराए कैंटर और ट्रैक्टर-ट्राॅली, दो मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मेरठ के लिए खास ... खतौली - कोहरे में टकराए कैंटर और ट्रैक्टर-ट्राॅली, दो मजदूरों की मौत
Tue, 13 Feb 2024 03:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
खतौली सड़क दुर्घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस।
- गंगनहर पटरी मार्ग पर गांव पाल के निकट हुआ हादसा
- दोनों वाहनों की चपेट में आकर चार अन्य लोग भी घायल हो गए
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गंगनहर पटरी मार्ग पर गांव पाल के निकट कोहरे के दौरान कैंटर और ट्रैक्टर-ट्राॅली की भिडंत हो गई। इस हादसे में कैंटर सवार दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों में सवार चार लोग घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हादसे के बाद लगभग दो घंटे तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा।
सोमवार सुबह लगभग आठ बजे पुरकाजी क्षेत्र से कैंटर में कोल्हू की मैली लेकर मेरठ के खिवाई निवासी मजदूर शादाब (20) व तैमूर (40) अपने साथी सलमान तथा महराज के साथ खिवाई जा रहे थे। जब वह खतौली गंगनहर पटरी मार्ग पर गांव पाल के पास पहुंचे तब सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली की कोहरे के कारण कैंटर से टक्कर हो गई। ट्रैक्टर-टॉली में जौला बुढ़ाना निवासी आबिद व हामिद सवार थे। दोनों वाहनों में जबरदस्त टक्कर होने पर सभी छह लोग घायल हो गए। गंगनहर पटरी से जा रहे राहगीरों की सूचना पर पहुंची डायल 112 टीम ने सभी घायलों को खतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डाॅक्टरों ने शादाब व तैमूर को मृत घोषित कर दिया।
घायल सलमान, मेहराज व आबिद तथा हामिद को उपचार दिया। खतौली पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए और उनके परिजनों को सूचना दी। उधर, हादसे के दौरान कैंटर पलट गया था और मैली सड़क पर फैल गई, जिस कारण लगभग दो घंटे तक मार्ग बाधित रहा। पुलिस ने मैली साफ कराकर मार्ग पर आवागमन सुचारू कराया। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि हादसे की अभी कोई तहरीर नही आई है।