फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cane price increases were insufficient to

गन्ना मूल्य बढ़ोत्तरी को बताया नाकाफी 

Sat, 19 Nov 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 19 Nov 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Cane price increases were insufficient to
गन्ना। - फोटो : Getty
प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना मूल्य में 25 रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोत्तरी किए जाने को किसान नेताओं ने नाकाफी बताया है। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि चार साल से कोई पैसा नहीं बढ़ा, कम से कम 15 रुपये साल के हिसाब से साठ रुपये तो बढ़ा देते। वहीं रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि गन्ना मूल्य 450 रुपये कुंतल होना चाहिए।       
विज्ञापन

भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जो रुपये बढ़ाए है, बहुत कम है, हम इससे सहमत नहीं हैं। चार साल से प्रदेश में गन्ना मूल्य में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। एक साल के 15 रुपये भी माने तो कम से कम 60 रुपये तो बढ़ा देते। सरकार ने जितने रुपये बढ़ाए इससे ज्यादा का तो चीनी मिलों पर ब्याज माफ कर दिया।
विज्ञापन

 

सरकार का फैसला किसान हित में नहीं है। रालोद के जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि गन्ना मूल्य मात्र 25 रुपये कुंतल बढ़ाकर प्रदेश सरकार ने किसानों के साथ मजाक किया है। प्रदेश सरकार को गन्ना मूल्य 450 रुपये कुंतल करना चाहिए था। प्रदेश सरकार 1200 करोड़ तो चीनी मिलों पर किसानों का ब्याज माफ कर चुकी है। किसान हितों की सरकार को कोई चिंता नहीं है। जिस तरह लागत बढ़ रही है, उस तरह फसलों का दाम नहीं बढ़ाया जा रहा है।       

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed