फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Candle march by teachers for demands

शिक्षकों ने मांगों को लेकर कैंडल मार्च

Sat, 25 Sep 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Candle march by teachers for demands
कलक्ट्रेट में कैडिल मार्च निकालते शिक्षक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शिक्षकों ने मांगों को लेकर कैंडल मार्च
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर कैंडल मार्च निकाला। कलक्ट्रेट में अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक संगठन के आह्वान पर शिक्षक महावीर चौक पर एकत्र हुए। यहां से कैंडल मार्च निकालकर कचहरी पहुंचे। मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। मांग की गई है कि विद्यालयों के खोले जाने और बंद करने के नए आदेश का विरोध किया और पुरानी व्यवस्था को बहाल रखने की मांग की। पुरानी पेंशन बहाल की जाए। वित्तविहीन शिक्षकों को भी समान वेतन दिया जाए। महंगाई भत्ते की कटौती को रोका जाए। शिक्षकों के स्थानांतरण की नीति का सरलीकरण किया जाए। शिक्षकों ने ज्ञापन में कुल 19 मांगे रखी है। मौके पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिव कुमार यादव, जिला मंत्री हेमंत कुमार विश्रोई सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed