फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Candidates will have to submit the details of expenditure three times

Muzaffarnagar News: प्रत्याशियों को तीन बार प्रस्तुत करना होगा व्यय का ब्योरा

Tue, 29 Oct 2024 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Candidates will have to submit the details of expenditure three times
मुजफ्फरनगर। डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि मीरापुर चुनाव के दौरान प्रत्याशी प्रचार अवधि के दौरान कम से कम तीन बार निजी रूप से या अपने निर्वाचन एजेंट के माध्यम से व्यय प्रेक्षक के सम्मुख व्यय लेखा रजिस्टर पेश करेंगे। दो निरीक्षण के बीच कम से कम तीन दिनों के अंतराल का प्रावधान है। प्रत्येक अभ्यर्थी की सुविधा के लिए निरीक्षण का समय सुबह 10 से शाम पांच बजे रखा गया है। चार, आठ और 12 नवंबर को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कोषागार में व्यय का ब्योरा दिया जा सकेगा। यदि अभ्यर्थी या उसका एजेंट अपना व्यय लेखा रजिस्टर निर्धारित तिथि को निरीक्षण के लिए प्रस्तुत नही करता है, तो रिटर्निंग अधिकारी की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा। रजिस्टर प्रस्तुत करने में प्रत्याशी असफल होता है तो यह माना जाएगा कि वह लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 77 के अन्तर्गत अपेक्षित दैनिक निर्वाचन व्यय के लेखे रखने में असफल रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed