फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Candidates of the police raids

उम्मीदवारों के यहां पुलिस की छापामारी

Thu, 01 Oct 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 01 Oct 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Candidates of the police raids
भोपा। पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक कराने के लिए पुलिस ने सीकरी के ग्राम प्रधान जमशेद, उसके भाइयों गुल सनव्वर, नौशाद समेत 31 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


गुल सनव्वर और उसकी माता भी जिला पंचायत सदस्य पद की उम्मीदवार हैं। दूसरी ओर विकास कार्यों में राष्ट्रपति से पुरस्कृत रुड़कली की महिला ग्राम प्रधान के पति डॉ. उस्मान और उनके भाई को एडीएम प्रशासन ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई में जिला बदर कर दिया है। दस लोगों पर गैंगस्टर के मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष प्रमोद पंवार ने बताया कि पंचायत चुनाव के भावी प्रत्याशियों के प्रतिष्ठानों पर छापे की कार्रवाई की गई है। छापे में मोरना के ग्राम प्रधान महक सिंह के घर से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की दबिश की भनक लगते ही प्रधान घर से फरार हो गया। इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है। छापे के दौरान पुलिस ने भावी  प्रत्याशियों के प्रतिष्ठानों पर चुनावी दावत के भंडारे बंद करा दिए हैं।

चुनाव आचार संहिता की जानकारी दी
मीरापुर। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र के संभलहेड़ा, तुल्हेड़ी और भुम्मा को अति विशेष संवेदनशील श्रेणी तथा खेड़ी सराय, कैथोड़ा और सिकंदरपुर को अति संवेदनशील गांव के रूप में चिह्नित किया गया है। इन सभी गांवों में अधिकारी बैठक कर पंचायत चुनाव निष्पक्ष कराने के लिए आचार संहिता की जानकारी उम्मीदवारों और ग्रामीणों को दे रहे हैं।


सम्भलहेड़ा में हुई बैठक में एसडीएम उमेश कुमार मिश्र ने चुनाव प्रचार के दौरान वाहनों के चलाने, एजेंट्स की नियुक्ति, मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने संबंधी जानकारी ग्रामीणों को दी। सीओ कुंवर अनुपम सिंह ने कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में गांव के जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed