फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Candidate's agent will be present at each table

प्रत्येक टेबल पर मौजूद रहेगा प्रत्याशी का एजेंट

Sat, 05 Mar 2022 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Candidate's agent will be present at each table
प्रत्येक टेबल पर मौजूद रहेगा प्रत्याशी का एजेंट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दस मार्च को सुबह आठ बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना प्रारंभ होगी। 8.30 बजे से ईवीएम की मतगणना प्रारंभ होगी। प्रत्येक टेबल पर प्रत्याशी का एजेंट मौजूद रहेगा। मतगणना के दौरान प्रत्याशी स्वयं भी मौजूद रहेंगे।
जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि दस मार्च की मतगणना को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुटा है। प्रत्येक विधानसभा की मतगणना एक साथ 14 टेबल पर होगी। क्रमवार लगातार राउंड में मतगणना आगे बढ़ती चली जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक टेबल पर प्रत्याशी का एक एजेंट मौजूद रहेगा। 14 एजेंट और प्रत्याशी स्वयं मतगणना में मौजूद रहेंगे। मतगणना स्थल पर कर्मचारी, प्रत्याशी और एजेंट के अलावा बाहरी व्यक्ति की एंट्री नहीं होगी। मंडी स्थल परिसर में केवल पास प्राप्त लोग ही प्रवेश कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि मतगणना ठीक आठ बजे प्रारंभ हो जाएगी। चुनाव आयोग के निर्देश पर सबसे पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना होगी। आठ बजकर 30 मिनट पर ईवीएम के वोटो की मतगणना प्रारंभ हो जाएगी।
विज्ञापन

शहर में डाक मत के लिए चार टेबल
शहर विधानसभा सीट पर सरकारी कर्मचारियों के वोटों की संख्या अधिक है। इसके चलते सदर विधानसभा सीट पर डाकमत पत्रों की गिनती के लिए चार टेबल रहेंगी। बाकी सभी विधानसभा में डाक मतपत्रों के लिए तीन-तीन टेबल रहेगी। प्रत्येक टेबल पर अलग से प्रत्याशी के द्वार एजेंट नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुढ़ाना में सर्विस वोटर की गिनती को छह टेबल
जिले की बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र से सबसे ज्यादा सर्विस वोटर हैं। सेना और अर्द्धसैनिक बलों में इनकी तैनाती है। बुढ़ाना विधानसभा में इनकी मतगणना के लिए अलग से छह टेबल रहेंगी। चरथावल में तीन और अन्य विधानसभा क्षेत्रों में दो-दो टेबल रहेंगी। इन सभी टेबल पर अलग से प्रत्याशी द्वारा एजेंट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed