फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Candidate's agent found corona positive

प्रत्याशी का एजेंट निकला कोरोना पॉजिटिव

Sun, 02 May 2021 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Candidate's agent found corona positive
प्रत्याशी का एजेंट निकला कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज में रविवार सुबह शुरू हुई मतगणना के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक प्रत्याशी का एजेंट जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। अफसरों ने तत्काल एंबुलेंस मंगाकर एजेंट को बेगराजपुर स्थित कोविड हॉस्पिटल भेज दिया।
कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज में बनाए गए मतगणना स्थल पर सीएचसी प्रभारी डॉ. सोनू कश्यप भी स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मौजूद थे। मतगणना शुरू होने से ठीक पहले फुगाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण एक जिला पंचायत प्रत्याशी का एजेंट बनकर मतगणना स्थल पर पहुंचा। जैसे ही वह मतगणना केंद्र में जाने लगा, डॉ सोनू कश्यप को उसके स्वास्थ्य को लेकर आशंका हुई। उन्होंने एजेंट को एकतरफ ले जाकर उसकी कोरोना जांच कराई। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि थर्मल स्क्रीनिंग और टेस्ट जांच में एजेंट कोरोना पॉजिटिव पाया गया, जिस पर मतगणना केंद्र पर हड़कंप मच गया। इस पर एजेंट को वहीं रोक लिया गया। एजेंट ने हंगामा किया तो पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंच गए और उसे वहीं रोक लिया।
विज्ञापन

तीन मतगणना कर्मचारी निकले कोरोना पॉजिटिव
शाहपुर। कस्बे के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में बनाए गए मतगणना स्थल पर जांच के दौरान तीन मतगणना कर्मचारी स्वास्थ्य जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। एसडीएम अशोक कुमार ने बताया कि तीनों मतगणना कर्मचारी रिजर्व कोटे के तहत मतगणना केंद्र पर तैनात किए गए थे, जिन्हें कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद तत्काल एंबुलेंस मंगाकर बेगराजपुर स्थित कोविड अस्पताल भेज दिया गया। एक साथ तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती का काम भी कुछ देर तक बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed