फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cancer death

तुगलकपुर गांव में जहरीला हुआ पानी, कैंसर से मर रहे लोग

Thu, 19 May 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 19 May 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Cancer death
तुगलकपुर का तालाब। - फोटो : अमर उजाला
पुरकाजी क्षेत्र के गांव तुगलकपुर में कैंसर रोग से हो रही मौतों से ग्रामीण भयभीत हैं। गांव में दो माह से चार ग्रामीण कैंसर से मर चुके हैं। जबकि कई ग्रामीण कैंसर से पीड़ित हैं। 
विज्ञापन


ग्राम प्रधान प्रताप सिंह ने बताया कि इसी माह एक मई को गांव के 60 वर्षीय महरवान और दो मई को 65 वर्षीय इलमकौर की मौत कैंसर से हुई है। सात मार्च को सहेंद्र और 16 अप्रैल को सोमपाल की भी कैंसर से मौत हो चुकी है। इससे पूर्व भी कुछ ग्रामीणों की कैंसर से मौत हुई।
विज्ञापन


कई लोग कैंसर के आखिरी स्टेज पर पहुंच जाने से जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं, जिनका दिल्ली, मेरठ और जौलीग्रांट आदि बडे़ अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि गांव के निकट एक तालाब है, जिसमें हमेशा गंदा पानी भरा रहता है। इसके अलावा गांव के आसपास ऐसा कुछ नजर नहीं आता, जिससे गांव मे कैंसर रोग फैलने का खतरा पैदा होता हो।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से कई बार गांव के पानी की जांच कराने की मांग की गई, मगर स्वास्थ्य विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस संबंध में पुरकाजी सीएचसी प्रभारी डॉक्टर मुकेश कुमार का कहना है कि ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है, फिर भी गांव में जाकर जानकारी की जाएगी।

पानी में हैं भारी अशुद्धियां
गांव तुगलकपुर के ग्राम प्रधान प्रताप सिंह ने रविवार को वाटर टेस्टिंग टीम को बुलाया और गांव के हैंडपंपों की जांच कराई। दिल्ली से आई टीम ने बताया कि पानी का टीडीएस (टोटल डिजाल्व सॉलिड) बेहद ज्यादा है।

आमतौर पर पानी का टीडीएस  50 होना चाहिए, मगर गांव के पानी का टीडीएस 800 तक है, जिसके पीने से आदमी के लीवर पर प्रभाव पड़ता है और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियां हो जाती हैं। इसके अलावा भी गांव के पानी में भारी अशुद्धियां हैं, जिनकी जानकारी के लिए पानी को लैब में भेजकर उसकी जांच कराई जाएगी।  

उधर, पिछले छह माह से कैंसर से जूझ रहे 65 वर्षीय रेशमचंद और 70 वर्षीय फुल्लो के परिजनों ने बताया कि रोहतक, सोनीपत शामली आदि में इलाज करा चुके हैं, लेकिन कोई आराम नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बीच में एक तालाब है, जिसमें बरसात के दिनों में पानी भर जाता है और वह पानी घरों में घुस जाता है, उससे भी नलों का पानी दूषित हो रहा है, जिसकी सफाई के लिए कई बार अधिकारियों से मांग की जा चुकी है, लेकिन इस ओर ध्यान हीं दिया जा रहा है।

डॉक्टरों की टीम भेजेंगे : सीएमओ
सीएमओ डॉ. सुुबोध कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि वहां पर कैंसर से ग्रामीणों की मौत हो रही हैं तो डॉक्टरों की टीम को गांव भेजा जाएगा। मृतकों की केस स्टडी की जाएगी। टीम गांव में पीड़ित मरीजों से भी मिलेगी।

जल निगम से कराई जाएगी पानी की जांच
सीएमओ ने बताया कि कैंसर होने का एक कारण प्रदूषित पानी भी हो सकता है। गांव के पानी का टीडीएस 700-800 होने के बारे में उनका कहना है कि पानी में टीडीएस की मात्रा करीब 100 होनी चाहिए, इससे ज्यादा मात्रा होने से पानी नुकसान देने लगता है।


सबसे पहले पेट और पाचन तंत्र को हानि पहुंचती है। इसके बाद अन्य बीमारी फैलती हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को चाहिए कि वो पानी को उबाल कर और छानकर पिएं। गांव के पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए जल निगम को पत्र भेजकर पानी की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed