फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Campaign launched under No Helmet, No Fuel campaign, challan of 258 vehicles

Muzaffarnagar News: यातायात पुलिस ने 258 वाहनों के चालान किए

Wed, 07 Jan 2026 05:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
Campaign launched under No Helmet, No Fuel campaign, challan of 258 vehicles
नो हेलमेट, नो फ्यूल के तहत धीमानपुरा फाटक, शिव चौक, टिकैत तिराहा व अजंता चौक पर चलाया अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान चलाया गया।
पुलिस ने जनपद के प्रमुख एवं व्यस्त स्थानों धीमानपुरा फाटक, शिव चौक, टिकैत तिराहा व अजंता चौक सहित अन्य चौराहों पर अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों, पेट्रोल पंप संचालकों और आम लोगों को हेलमेट पहनने की अनिवार्यता, यातायात नियमों के पालन तथा सड़क सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को ईंधन नहीं दिया जाएगा, क्योंकि हेलमेट न पहनना सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु और गंभीर चोट का प्रमुख कारण है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने लोगों को बताया कि हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का सबसे प्रभावी उपकरण है। साथ ही तेज गति, लापरवाही, नशे की हालत में वाहन चलाने और यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 258 वाहनों के चालान किए गए, जिनमें 214 चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने के पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed