फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Calling to remove evils and create brotherhood among themselves

बुराईयों को दूर कर आपस में भाईचारा बनाने का आहवान

Wed, 09 Mar 2022 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Calling to remove evils and create brotherhood among themselves
शाहपुर में कार्यक्रम में शामिल जमीयत उलेमा के सदर मौलाना महमूद मदनी । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुराईयों को दूर कर आपस में भाईचारा बनाने का आहवान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, शाहपुर। जमीयत उलमा ए हिंद के सदर मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि सभी लोग समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर कर आपस में भाईचारा व मोहब्बत बनाए रखें।
कस्बे के जामिया इस्लामिया गुलजार ए मोहम्मदी में हिफ़्ज ए कुरान के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमीयत उलमा ए हिंद के सदर मौलाना महमूद मदनी पहुंचे। उन्होंने मुल्क में अमनों अमान की दुआ कराई। उन्होंने हिफ़्ज ए कुरान करने वाले सात छात्रों से कहा कि वे समाज में भाईचारे का संदेश देकर देश व समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करें।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम का आगाज कारी इनायत हापुड़ की तिलावत से हुआ। उसके बाद कारी नवाब की नात और फिर मुफ्ती मुस्तकीम का बयान हुआ। इस दौरान जमीयत उलेमा के महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी, मौलाना इकबाल कासमी, प्रदेश सचिव हाजी शाहिद त्यागी, जिलाध्यक्ष मुफ्ती बिन यामीन, जिला महासचिव कारी जाकिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed