{"_id":"60ca44c98ebc3eac620d5182","slug":"call-slip-will-reach-door-to-door-for-vaccination-muzaffarnagar-news-mrt5430664137","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण के लिए घर-घर पहुंचेगी ‘बुलावा पर्ची’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण के लिए घर-घर पहुंचेगी ‘बुलावा पर्ची’
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोविड टीकाकरण की रफ़्तार में तेजी लाने के लिए सरकार हरसंभव कोशिश में जुटी है। इसी के तहत एक जुलाई से घर के करीब ही केंद्र बनाकर लोगों के टीकाकरण की तैयारी है। इसके लिए लोगों को उसी तर्ज पर बाकायदा ‘बुलावा पर्ची’ भेजी जाएगी जैसे चुनाव में मतदान के लिए भेजी जाती है। जिसमें टीकाकरण की तिथि और स्थान का उल्लेख होगा।
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि जुलाई माह से वृहद स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने प्रदेश में एक दिन में 10 लाख के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। जिलों को इसी हिसाब से लक्ष्य दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विकास खंड को तथा शहरी क्षेत्र में शहरी निकाय को इकाई के रूप में लेकर कार्ययोजना बनाई जा रही है। इन इकाइयों को क्लस्टर्स में इस तरह से विभाजित किया जाएगा, ताकि एक माह के अंदर टीकाकरण टीमें सभी क्लस्टर्स में पहुंच जाएं ।
उन्होंने बताया कि राजस्व ग्रामों की टीमों के समूह को क्लस्टर मोबिलाइजेशन ग्रुप कहा जाएगा। घर के नजदीक ही केंद्र बनाकर टीका होगा। इसके लिए उपयुक्त भवनों पंचायत घर, विद्यालय भवन या अन्य परिसर का उपयोग होगा। विकासखंड के राजस्व ग्रामों के मुताबिक क्लस्टर बनाए जाएंगे। यह भी ध्यान रखा जाएगा कि हर क्लस्टर में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों की आबादी करीब-करीब समान हो ताकि चार से छह दिन में उन सभी का टीकाकरण किया जा सके। आशा के माध्यम से लोगों के घरों पर ‘बुलावा पर्ची’ मिलेगी, जिसमें टीकाकरण तिथि और स्थान का उल्लेख होगा।
विज्ञापन
क्लस्टर में टीकाकरण के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए हर राजस्व ग्राम में मोबिलाइजेशन टीम बनेगी, जिसमें ग्राम प्रधान, लेखपाल, आशा-आंगनबाड़ी, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, पंचायत सेक्रेटरी और युवक मंगल दल, महिला मंगल दल के सदस्य शामिल होंगे। इनका काम टीकाकरण को लेकर बनी संशय की स्थिति को दूर करना और टीकाकरण के लिए प्रेरित करना होगा।