{"_id":"5dc3026d8ebc3e5b0f472415","slug":"calculations-are-easier-with-abacus-and-vedic-maths-muzaffarnagar-news-mrt4522659159","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबेकस और वैदिक मैथ्स से आसान होती हैं गणनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबेकस और वैदिक मैथ्स से आसान होती हैं गणनाएं
विज्ञापन
स्टेपिंग स्टोन पब्लिक स्कूल में वैदिक गणित की जानकारी लेते विद्यार्थी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबेकस और वैदिक मैथ्स से आसान होती हैं गणनाएं
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित स्टेपिंग स्टोंस स्कूल में ‘अबेकस एवं वैदिक मैथ्स’ से संबंधित कार्यशाला में अभिभावकों को इसकी बारीकियां बताई गईं। विशेषज्ञों ने बताया कि इनके जरिये बच्चे बेहतर ढंग से चीजों को समझना और गणना करना सीखते हैं।
बुधवार को आयोजित कार्यशाला में ब्रेन पावर जोन सहारनपुर के अमित छाबड़ा ने बताया कि अबेकस मैथ्स के प्रश्नों को हल करने की प्राचीन पद्धति है। इसकी सहायता से विद्यार्थी जोड़, घटा, गुणा, भाग, वर्ग आदि से जुड़े बड़े प्रश्नों को भी आसानी से हल कर लेता है। अबेकस एवं वैदिक मैथ्स की क्रियाओं ने मैथ्स को आसान बना दिया है। कार्यशाला में कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यार्थी नमरा, अबूजर, सार्थक, खुशी, वर्णिका, आरोही पंखुड़ी आदि ने भाग लिया, जबकि वैदिक मैथ्स कार्यशाला में आस्था, अनुष्का, नैतिक, श्रुति, जैद, रमीज, अहाना, मनस्वी, अलीशा, अभिश्री, नोमान, सुहेल, उदय, पारस आदि मौजूद रहे। स्कूल डायरेक्टर अलका शर्मा ने सभी अभिभावकों तथा अबेकस की टीम का आभार जताया। प्रधानाचार्या सोनिया बंसल ने सकारात्मक सोच के साथ अबेकस एवं वैदिक मैथ्स को सीखने की प्रेरणा दी।