फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CAG will inspect the freight corridor

Muzaffarnagar News: मेरठ के लिए खास ... खतौली/चरथावल - फ्रेट कॉरिडोर का मुआयना करेगा सीएजी

Thu, 08 Feb 2024 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 08 Feb 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
CAG will inspect the freight corridor
- न्यू खतौली से सहारनपुर तक नए ट्रैक से फिलहाल एक मालगाड़ी का संचालन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली/चरथावल (मुजफ्फरनगर)। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर शुक्रवार (कल) को सीएजी (सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रुप) सघन निरीक्षण करेगा। न्यू खुर्जा से न्यू खतौली पर पहले चरण में मुआयना होगा। विशेष रेल चेयर कार से रेलवे बोर्ड और डीएफसीसी के अधिकारी पूरे दिन काॅरिडोर पर ट्रैक की क्षमता, पुलों की स्थित और गुणवत्ता परखेंगे। प्रत्येक स्टेशन पर सिग्नल की व्यवस्था एवं गुणवत्ता के मानकों की फिजिकल जांच होगी। उसके बाद नियमानुसार रेलवे बोर्ड से सेक्शन को कॉमर्शिलय ऑपरेशन की मंजूरी मिल जाएगी।
न्यू खतौली से पिलखनी से होकर फिलहाल एक भारयुक्त मालगाड़ी को गुजारा जा रहा है। खुर्जा से न्यू खतौली तक 135 किमी में बने ट्रैक की क्षमता, पुलों की स्थिति और 13 स्टेशनों के मानक को सीएजी की टीम बारीकी से देखेगी। दिल्ली के बड़ौदा हाउस से नॉर्दन बोर्ड के अधिकारी, डीएफसीसी के साथ निर्माण कंपनी एलएंडटी के अधिकारी मौजूद रहेंगे। रेल चेयर कार से इस दूरी में बनाए गए 13 स्टेशनों पर सिग्नल की स्थिति की भौतिक जांच की जाएगी। विद्युतीकरण के हर बिंदु पर विस्तृत जांच की जाएगी। निरीक्षण के बाद काॅमर्शियल ऑपरेशन की मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन


न्यू खतौली से सहारनपुर तक चल रही एक मालगाड़ी
न्यू खतौली से पिलखनी तक डीपी का कार्य पूरा होने के बाद फिलहाल ट्रायल के बाद एक माललाड़ी को गुजारा जा रहा है। डीएफसीसी मेरठ यूनिट के मुख्य परियोजना प्रबंधक (सीपीएम) पवन कुमार ने बताया ट्रैक का सिस्टम सैट होने तक एक 59 वैगन बॉक्स लेकर मालगाड़ी पंजाब प्रांत में पहुंच रही है। इसके अलावा अमूमन रोजाना खुर्जा से 25 मालगाड़ियों का संचालन खतौली भारतीय रेल ट्रैक से वाया मुजफ्फरनगर होकर पूरा किया जा रहा है। कुछ दिनों बाद 88 किमी में व्यवस्था दुरूस्त होने के बाद नियमित रूप से मालगाड़ियों का संचालन होगा। नए कॉरिडोर पर दमदार ट्रैक से मालगाड़ी राजधानी ट्रेन की तरह दौड़ती नजर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जल्द होगा प्रधानमंत्री का कार्यक्रम
भारत सरकार की महत्वपूर्ण परियोजना के लिए डीएफसीसी के अफसर मालगाड़ियों का नियमित संचालन कराने में जुटे हैं। इस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट रेल कॉरिडोर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री के बड़ा कार्यक्रम आयोजित होना है। उसके बाद विधिवत नए ट्रैक का लोकार्पण माना जाएगा। हालांकि मालगाड़ियों का संचालन खताैली होकर वाया मुजफ्फरनगर को कराया जा रहा है, लेकिन पीएम के कार्यक्रम को लेकर पूरे ट्रैक पर नियमित मालगाड़ियों का परिचालन कराने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed