{"_id":"66da20050896db7faa0c2cda","slug":"cabinet-minister-anil-kumar-did-not-appear-in-court-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-129283-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार कोर्ट में नहीं हुए पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार कोर्ट में नहीं हुए पेश
Fri, 06 Sep 2024 02:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 06 Sep 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान दर्ज आचार संहिता उल्लंघन, महामारी अध्यादेश और आपदा प्रबंधन अधिनियम के मुकदमे में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार कोर्ट में पेश नहीं हुए। जबकि आरोपी गय्यूर और इमरान ने अदालत में पेश होकर अपने गैर जमानती वारंट रिकॉल कराए। अगली सुनवाई 12 सितंबर को होगी।
रालोद के टिकट पर मंत्री अनिल कुमार ने पुरकाजी सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ा था। छह फरवरी 2022 को खामपुर गांव में बगैर अनुमति सभा करने के मामले में पुलिस ने छपार थाने में वर्तमान कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के अलावा खामपुर के इमरान, गय्यूर, परवेज समेत करीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट के पीठासीन अधिकारी देवेंद्र सिंह फौजदार कर रहे हैं। मंत्री कोर्ट में पेश नहीं हुए।