{"_id":"69c83491798522342a0a8001","slug":"cabinet-minister-and-former-union-minister-assured-justice-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1003-168017-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कैबिनेट मंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दिया इंसाफ का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कैबिनेट मंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दिया इंसाफ का भरोसा
विज्ञापन
मोरना। थाना क्षेत्र के अथाई गांव के बीटेक दूसरे वर्ष के छात्र दिव्यांशु राणा की देहरादून में हत्या कर दी गई। शनिवार को कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
दिव्यांशु राणा, अमित कुमार जटराना का पुत्र था। वह देहरादून स्थित उत्तरांचल यूनिवर्सिटी का छात्र था। बीते 23 मार्च शाम को देहरादून के केहरी गांव स्थित बाबा रसोई ढाबे के पास छात्रों के एक गुट ने उस पर धारदार हथियारों से हमला किया था।
इस हमले में उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद से परिजनों को सांत्वना देने का सिलसिला जारी है। शनिवार को अनिल कुमार और संजीव बालियान के साथ रालोद मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी और प्रधान रविंद्र सिंह सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।