फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CAA is to give citizenship to the oppressed

प्रताड़ितों को नागरिकता देने के लिए है सीएए

Sun, 12 Jan 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
CAA is to give citizenship to the oppressed
गांव ढिंढावली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का शुभारंभ करते विधायक उमेश मलिक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
प्रताड़ित लोगों को नागरिकता देने के लिए है सीएए
विज्ञापन

शाहपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून प्रताड़ित लोगों को नागरिकता देने के लिए हैं। जिले में आठ शरणार्थी रह रहे हैं। उन्हें नागरिकता दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
कस्बे के एक बैंक्वेट हाल में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर आयोजित गोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से किसी को डरने की आवश्यकता नहीं है। यह कानून पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान में प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए है, न कि किसी की नागरिकता लेने के लिए। जिले में रह रहे आठ शरणार्थी लोगों को इस कानून के तहत नागरिकता दिलाने का कार्य किया जा रहा है। बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से हर भारतीय सुरक्षित है। कोई भी किसी भी अधिकार से वंचित नहीं होगा। सभी को इस कानून का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जनपद में उपद्रव करने वालों के घर आईं और उनसे मिलकर चली गईं। उन्होंने 2013 के दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय की सपा सरकार ने केवल एक वर्ग के लोगों को ही मुआवजा देने का काम किया था। विधायक ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ताओं का सम्मान है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान करें। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने कहा कि सीएए प्रताड़ना का शिकार हुए शरणार्थियों को मानवता व नैतिकता के आधार पर नागरिकता देने के लिए है। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्यामपाल सिंघल व संचालन ठाकुर रामनाथ सिंह ने किया। कार्यक्रम को बिजेंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी , जिला उपाध्यक्ष विनीत कात्यान, मंडल अध्यक्ष एकांश त्यागी आदि ने संबोधित किया। मुकेश शर्मा, राकेश ठाकुर, यशपाल बालियान, मास्टर विक्रम सिंह, कुलदीप त्यागी, कपिल सैनी, विनोद सैनी, डॉ सतीश सैनी, धर्मपाल सिंह प्रधान, मोनू सैनी, कुलदीप प्रजापति, ललिता त्यागी, कविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

निडर होकर करें कानून का समर्थन
शाहपुर। सीएए को लेकर आयोजित गोष्ठी में विलंब से पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि सीएए से किसी भारतीय नागरिक को डरने की आवश्यकता नहीं है। यह कानून मानवता के हित में है, लेकिन कुछ विपक्षी दल धर्मनिरपेक्षता की आड़ में लोगों को बहकाने के साथ उपद्रव फैलाने का प्रयास कर रहे है। इसलिए कोई भी किसी के भी बहकावे में न आकर निडर होकर इस कानून का समर्थन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed