फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CAA interests Indians: Kapil Dev

नागरिकता संशोधन भारतीयों के हित में: कपिलदेव

Fri, 10 Jan 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
CAA interests Indians: Kapil Dev
मुजफ्फ़रनगर। प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नागरिकता संशोधन कानून के जन जागरण और टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल करके समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि यह कानून भारतीयों के हित में है।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव कूकडा के प्राथमिक विद्यालय में नागरिकता संशोधन कानून के जन जागरण के लिए एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सीएए सभी भारतीयों के हितों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, इससे किसी भी समुदाय या वर्ग को और विशेष रूप से अल्पसंख्यक वर्ग को चिंता करने की जरूरत नहीं है। कुछ असामाजिक तत्व सीएए और एनआरसी को लेकर भ्रांतियां फैला रहे हैं, इसलिए किसी के बहकावे में न आएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार रैली, जनसभा और सोशल मीडिया के माध्यम से जनता को इससे जुड़े पहलुओं से अवगत करवा रही है। मंत्री ने ग्रामवासियों से टोल फ्री नंबर 8866288662 पर मिस्ड कॉल करके नागरिकता संशोधन क़ानून को लेकर मोदी सरकार के फैसले पर समर्थन देने और सीएए-एनआरसी के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। इस अवसर पर संजीव कुमार, योगेंद्र वर्मा, ईश्वर प्रसाद पटेल, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, सुनील तायल, पदम सिंह तोमर, धीर सिंह सैनी, सुशील गोयल, अक्षय काकरान, प्रशांत शर्मा, नवनीत गुप्ता, तरुण, गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed