फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   caa.

बारिश में जलमग्न हुआ ईदगाह मैदान, धरने पर डटी रहीं महिलाएं

Fri, 06 Mar 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
caa.
बारिश से ईदगाह मैदान में भरा पानी, धरने पर डटी रहीं महिलाएं
विज्ञापन

देवबंद। तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश की वजह से ईदगाह मैदान में पानी भर गया, लेकिन इसके बावजूद भी महिलाएं धरने पर डटीं रहीं। व्यवस्था में जुटे लोग जगह जगह नालियां बनाकर मैदान में भरे पानी को बाहर निकालते रहे। वहीं, शुक्रवार को मौसम खराब होने की वजह से धरनास्थल पर महिलाओं की संख्या काफी कम रही।

नागरिकता संशोधन कानून, एनपीआर और प्रस्तावित एनआरसी के विरोध में मुत्तहिदा ख्वातीन कमेटी का धरना प्रदर्शन 40वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को कमेटी सदस्य फौजिया उस्मानी ने कहा कि सरकार के साथ ही मौसम भी हमारा इम्तिहान ले रहा है, लेकिन तमाम हालातों का सामना करके हमारे इरादे कमजोर पड़ने के बजाए और मजबूत हुए हैं। आयशा चौधरी ने कहा कि सरकार जब तक काला कानून वापस नहीं लेती यह आंदोलन इसी तरह चलता रहेगा। अबीबी मरियम ने कहा कि सरकार के गलत फैसलों से देश का माहौल लगातार खराब हो रहा है, लेकिन यह हिटलरशाही सरकार हठधर्मी के चलते किसी की आवाज सुनने के लिए तैयार नहीं है। आयशा रईस और शेबी मतबूल ने कहा कि केंद्र सरकार आंदोलनों को लेकर राजनीति करने के बजाए अगर देशहित में फैसले ले तो बेहतर होगा। सीएए धर्म के आधार पर लाया गया कानून है जिसे किसी कीमत पर मंजूर नहीं किया जा सकता। इसकी वापसी तक देश की बेटियां इसी तरह सड़कों पर उतरकर आंदोलन करती रहेंगी। वहीं, शुक्रवार को मौसम खराब होने के चलते धरनास्थल पर बेहद कम तादाद में महिलाएं पहुंचीं। इतना ही नहीं दोपहर बाद तेज आंधी की वजह से धरनास्थल लगा टेंट भी फट गया। जबकि ईदगाह मैदान में पानी भरने की वजह से महिलाओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed