फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CAA: Another lawsuit filed in nuisance

सीएए के विरोध में हुए उपद्रव में एक और मुकदमा दर्ज

Fri, 27 Dec 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
CAA: Another lawsuit filed in nuisance
मुजफ्फरनगर। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 20 दिसंबर को हुए उपद्रव के मामले में बृहस्पतिवार को एक और रिपोर्ट दर्ज की गई है। एडीएम प्रशासन की सरकारी गाड़ी के चालक ने अज्ञात के खिलाफ हमला व तोड़फोड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब तक दर्ज हुई रिपोर्ट की संख्या 40 तक पहुंच चुकी है। लेकिन तीसरे दिन किसी भी उपद्रवी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी।
विज्ञापन

सीएए के विरोध में हुए उपद्रव के मामले में एडीएम प्रशासन अमित सिंह की सरकारी गाड़ी के चालक सुनील कुमार निवासी ऑफिसर कॉलोनी ने सिविल लाइंस थाने में हमला एवं तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि वह शुक्रवार दोपहर एडीएम प्रशासन अमित सिंह के साथ सरकारी गाड़ी लेकर मदीना चौक गया था। वहां अचानक सड़कों पर आए उपद्रवियों ने उन पर हमला करते हुए सरकारी गाड़ी पर जमकर पथराव कर दिया, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज होने के साथ ही उपद्रव के संबंधी मुकदमों की संख्या बढ़कर 40 तक पहुंच गई है। लगातार तीसरे दिन सीएए हिंसा के मामले में किसी भी उपद्रवी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

गिरफ्तारी नहीं, शांति व्यवस्था पुलिस की प्राथमिकता
पुलिस की प्राथमिकता उपद्रवियों की गिरफ्तारी की बजाय शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद एक सप्ताह पूर्व के हालात उत्पन्न नहीं होने देना है। जिसके लिए पुलिस, प्रशासन पूरा प्रयास कर रहा है। नए सिरे से गली-मोहल्ले एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचकर डीएम, एसएसपी एवं अन्य अफसरों और थाना पुलिस द्वारा शांति समिति की बैठकें कर कानून व्यवस्था में सहयोग देने की अपील की जा रही है। बैठकों में आला अफसर अब केवल वीडियोग्राफी एवं सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए उपद्रवियों की गिरफ्तारी की ही बात कह रहे हैं और जेल गए बेगुनाह को रिहा कराने का आश्वासन भी दे रहे हैं। इसके साथ ही लोगों को सीएए एवं एनआरसी की जानकारी देते दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांति व्यवस्था के लिए जागरूक किया जा रहा है : डीएम
डीएम सेल्वा कुमारी जे का कहना है कि लोगों को शहर की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन का सहयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जुमे की नमाज के बाद शांति व्यवस्था बरकरार रखने के लिए सभी लोगों से सहयोग भी लिया जा रहा है।

एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि जुमे की नमाज के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। सीएए को लेकर भ्रमित किए गए लोगों को कानून की सही जानकारी दी जा रही है। गिरफ्तारियों को भी लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है, लेकिन यह स्पष्ट है कि किसी भी बेगुनाह को जेल नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed