{"_id":"6238c7c38e01b95a6445c2aa","slug":"by-understanding-english-you-will-be-able-to-get-good-marks-muzaffarnagar-news-mrt5812879180","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी को समझकर हासिल कर सकेंगे अच्छे अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी को समझकर हासिल कर सकेंगे अच्छे अंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। देवी मंदिर कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. कविता गुप्ता का कहना है कि अग्रेजी विषय में अच्छे अंक अर्जित किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अंग्रेजी विषय को तनाव के रूप में बिल्कुल ने लें। सामान्य रूप से अन्य विषयों की तरह ही लें।
एक बार पूरे पाठ्यक्रम को पुन: देख लें और सुनिश्चित हो कि परीक्षा में जो 30 प्रतिशत पाठ्यक्रम किया गया है, उसे छोड़ते हुए ही परीक्षा की तैयारी करें। टाइम टेबल सेट करें। प्राथमिकता निर्धारित करें। महत्वपूर्ण चैप्टर्स को पहले तैयार करें। कभी भी रटें नहीं, समझने का प्रयास करें और बिंदु बनाकर पढे़ं। यदि बिंदु बनाकर पढे़ंगे तो जल्दी याद होगा और जो पढ़ा है, उसे धारण भी कर सकेंगे। लिखने का अभ्यास भी होगा। अंग्रेजी चूंकि भाषा है, इसलिए प्रयास करें कि मात्रा व व्याकरण संबंधी त्रुटियां न हों। स्पष्ट और सुंदर लिखें।
आपके सुंदर लेखन का परीक्षक पर अधिक प्रभाव पढ़ता है। अधिक लंबा उत्तर लिखने का प्रयास न करें। प्रश्न में जो पूछा गया है, उसी को फोकस करते हुए समय का ध्यान रखते हुए सटीक उत्तर लिखें। मूल्यांकन करते समय अधिकतर देखा गया है कि कुछ परीक्षार्थी प्रश्नों को ही उत्तर में भी उल्टा सीधा करके लिखते जाते है, ऐसा कदापि न करें। इसका परीक्षक पर अत्यधिक प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। अभी से परीक्षा तक कम से कम छह से सात घंटे पढ़ाई का रूटीन बनाएं। इन सबके साथ सबसे जरूरी है कि अच्छा और सकारात्मक सोचें, तनाव से दूर रहें।
विज्ञापन
बच्चों के खानपान का रखें ध्यान
अभिभावक बच्चों के खान-पान का विशेष ध्यान रखें। बच्चों को थोड़े-थोड़े समय के अंतराल पर कुछ भी स्वास्थ्य वर्धक और हल्का खाने को दें। फास्ट फूड और गरिष्ट भोजन से ऐसे में उन्हें दूर रखना जरूरी है। यह भी सुनिश्चित करे कि बच्चे पर्याप्त नींद ले रहा है या नहीं।
विद्यार्थी परिभाषाओं को समझकर याद करें : चंदन शर्मा
खतौली। कुंद कुंद जैन इंटर कॉलेज के अर्थशास्त्र विषय के प्रवक्ता का कहना है कि अर्थशास्त्र एक व्यापक विषय है। परीक्षार्थी इसलिए इसकी तैयारी करते समय विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। अर्थशास्त्र में विषय सामग्री को अच्छी तरह समझकर अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते है।
छात्र-छात्राओं को परिभाषाओं को समझकर याद करना चाहिए, क्योंकि काफी प्रश्नों के उत्तर में ये परिभाषा बहुत काम आती है । उत्तर लिखते समय शीर्षक अवश्य लिखें और अनावश्यक रूप से लंबा उत्तर न लिखें। रेखाचित्र सफाई से बनाए। पिछले साल के प्रश्न-पत्र और सैंपल पेपर अवश्य तैयार करें। प्रश्नों को ध्यान से पढ़ें ताकि आप ठीक से समझ कर उत्तर लिख सकें।