{"_id":"61eda938a0d3201bfa374c0d","slug":"businessmen-s-problems-should-be-solved-muzaffarnagar-news-mrt574486227","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों के मुद्दों का होना चाहिए समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों के मुद्दों का होना चाहिए समाधान
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। वोटों के लिए राजनीति दलों के लोग व्यापारियों के पास भी पहुंचने शुरू हो गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि वातावरण भयमुक्त होना चाहिए। बिजली बिल और टैक्स के मुद्दे हैं। कोरोना काल में व्यापारी सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना चाहिए। व्यापारियों को भी अपने मुद्दों पर एकमत होकर अधिक से अधिक मतदान करना चाहिए।
व्यापारियों को मिले आर्थिक पैकेज
पुरकाजी में मेडिकल स्टोर संचालक रोबिन गोयल का कहना है कि कोरोना काल में व्यापारियों का व्यापार बेहद प्रभावित हुआ है। अभी तक व्यापारियों का व्यापार उबर नहीं पाया है। सरकार को व्यापारियों के हित में आर्थिक पैकेज देने के लिए कोई योजना चलानी चाहिए। व्यापारियों के लिए बैंकों से कम ब्याज पर लोन की सुविधा उपलब्ध करानी चाहिए।
भयमुक्त वातावरण बनना चाहिए
शहर के भगत सिंह रोड के व्यापारी संजय का कहना है कि वातावरण भयमुक्त होना चाहिए। प्रत्येक व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस करें, ऐसे इंतजाम सरकार की ओर से किए जाने चाहिए। बिजली बिलों में फिक्स चार्ज खत्म करने चाहिए। शस्त्र लाइसेंसों में भी व्यापारियों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
विज्ञापन
तनाव और भयमुक्त वातावरण जरूरी
भोपा निवासी युवा व्यापारी ओमपाल प्रजापति का कहना है कि सरकार ऐसी होनी चाहिए जो व्यापारियों की समस्या का निदान कर उन्हें तनाव मुक्त करने के साथ ही भयमुक्त वातावरण दें। व्यापारी वर्ग से वसूला जाने वाला शॉप एक्ट, फूड ऐक्ट, लेबर ऐक्ट, मार्केटिंग बोर्ड, सेल्स टैक्स व इनकम टैक्स इत्यादि से व्यापारी वर्ग बहुत चिंतित है। व्यापारियों पर बढ़ते जा रहे इस बोझ को कम करना होगा।
ऑनलाइन कारोबार से दुकानदार परेशान
शाहपुर कस्बे के व्यापारी विनय गोयल का कहना है कि कोरोना काल मे व्यापार बर्बाद हो चुका है । इसके अलावा ऑनलाइन कारोबार से भी व्यापारियों का व्यापार चौपट हो रहा है । सरकार व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए योजना बनाकर ऑनलाइन व्यापार पर अंकुश लगाने का कार्य करें । जिससे दुकानदारों को फायदा हो सके । इसके अलावा सरकार व्यापारियों को आर्थिक पैकेज देने का भी कार्य करें ।
जीएसटी की दरें होनी चाहिए कम
मंसूरपुर निवासी अनिल कुमार का कहना है कि जनरल स्टोर के सामानों पर सरकार द्वारा लगाई गई जीएसटी को कम करना चाहिए जिससे सामान की कीमत कम हो सके। दुकानदारों की सुरक्षा का सरकार को ध्यान रखना चाहिए, जिससे दुकानदार निर्भय तरीके से अपना कारोबार कर सकें। सक्षम दुकानदारों को प्राथमिकता के आधार पर सरकार लाइसेंस जारी करें। ऑनलाइन खरीदारी से भी छोटे दुकानदार अधिक प्रभावित हो रहे हैं सरकार को इस और भी ध्यान देना चाहिए।
व्यापारियों को मिले सस्ता ऋण
रतनपुरी निवासी कपड़ा व्यापारी आदेश वर्मा का कहना है कि कोविड महामारी के कारण दुकानदारी चौपट हो चुकी हैं। इस दौरान व्यापार में नुकसान के कारण व्यापारियों को आत्महत्या तक के लिए मजबूर होना पड़ा। ऑनलाइन शॉपिंग के चलते बाजार में ग्राहक बहुत कम खरीददारी करते हैं, जिससे काफी नुकसान हो रहा है। सरकार व्यापारियों के लिए कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराए तथा आर्थिक पैकेज की व्यवस्था भी करे। इसके अतिरिक्त जीएसटी पर भी छूट मिलनी चाहिए।