फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Business Board opposes to increase toll tax and GST

व्यापार मंडल ने टोल टैक्स और जीएसटी बढ़ाने का किया विरोध

Sun, 03 Apr 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Business Board opposes to increase toll tax and GST
मुजफ्फरनगर। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने टोल टैक्स बढ़ाए जाने का विरोध किया। व्यापारियों ने कहा कि 10 साल के अंदर टोल के माध्यम से सड़क की पूरी कीमत वसूल ली जाती है। सरकार जीएसटी की बढ़ी दरों को लागू न करें।
विज्ञापन

नवीन मंडी स्थल पर आयोजित बैठक में संस्था के चेयरमैन अशोक बाठला ने कहा कि सड़क के रखरखाव के लिए जनता वाहन पर जो एडवांस रोड टैक्स खरीदते समय देती है। उसके अलावा कोई टैक्स नहीं लिया जाना चाहिए। केंद्र सरकार ने ईंटों के ऊपर जीएसटी की दर पांच से 12 प्रतिशत की है। इसके अलावा एक हजार रुपये के जूते पर जीएसटी पांच से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर देना गलत है। बिजली की दरें छोटे दुकानदारों पर भी कम होनी चाहिए। छोटे व्यापारियों के आयुष्मान कार्ड बनने चाहिए। अध्यक्षता अध्यक्ष संजय मित्तल और संचालन महामंत्री प्रमोद मित्तल ने किया। अमित गर्ग, विश्वदीप बिट्टू, राहुल वर्मा, श्याम सिंह सैनी, अजय सिंघल, सुभाष चौहान, महेश चौहान, स्वराज वर्मा, दीपक अग्रवाल, प्रमोद टांक, नरेंद्र कुमार मित्तल, गोपाल मित्तल, रामकुमार तायल, नीरज बंसल, पंकज जैन ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed