{"_id":"5ecd4b2b8ebc3e909e0126de","slug":"bus-driver-operators-craving-food-muzaffarnagar-news-mrt4834918161","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाने-पीने को तरस रहे बस चालक-परिचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाने-पीने को तरस रहे बस चालक-परिचालक
विज्ञापन
वायरल हो रही वीडियो में प्रयागराज बस स्टैंड पर पानी की खाली बोतलें दिखाते चालक-परिचालक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खाने को तरस रहे बस चालक-परिचालक
मुजफ्फरनगर। प्रयागराज बस लेकर गए रोडवेज के चालक एवं परिचालकों का बुरा हाल है। भोजन की व्यवस्था नहीं होने से वे परेशानियां झेल रहे हैं। कई चालक-परिचालकों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर अपनी व्यथा बताई है। उनका कहना है कि 18 मई से वे लगातार परेशानियां झेल रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
कोरोना महामारी के दौरान श्रमिकों को छोड़ऩे के लिए सहारनपुर रीजन के मुजफ्फरनगर, खतौली एवं छुटमलपुर डिपो की दर्जनों बसें पूर्वांचल के जिलों में भेजी गईं हैं। इन बसों पर गए चालक-परिचालकों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किए हैं। एक वीडियो प्रयागराज के सिविल लाइंस बस स्टैंड का बनाया हुआ है। कर्मचारी कह रहे हैं कि इस क्षेत्र में 18 मई को आए थे। 22 मई से बस स्टैंड पर ही बसें खड़ी हुई हैं। यहां न तो भोजन की व्यवस्था है और न ही पीने के लिए पानी मिल पा रहा है। पानी की खाली बोतलें दिखाते हुए चालक-परिचालक कह रहे हैं कि उन्हें पीने का साफ पानी भी नहीं मिल रहा। वे रोडवेज बस स्टैंट की सूखी पड़ी पानी की टंकियां भी दिखाते हैं। भीषण गर्मी में खाने-पीने की व्यवस्था नहीं होने पर सवाल खड़े करते हुए कर्मचारी कहते हैं कि महामारी के माहौल में वे लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं लेकिन उनके लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। उन्होंने अपनी डिपो के एआरएम को भी फोन पर अवगत करा दिया है लेकिन कोई बंदोबस्त नहीं किए गए हैं। एआरएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि इस संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है यदि ऐसा है तो आला अफसरों को अवगत कराकर चालकों और परिचालकों की समस्या का निदान कराया जाएगा।