फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bus collides with poles, 24 injured including driver

बस खंभे से टकराई, चालक समेत 24 घायल

Sun, 01 Apr 2018 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Sun, 01 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bus collides with poles, 24 injured including driver
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 रतनपुरी/खतौली। रतनपुरी में धर्मकांटे के पास बुढ़ाना जा रही खतौली रोडवेज डिपो की बस साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई, जिससे चालक सहित 24 यात्री घायल हो गए। हादसे से यात्रियों में चीखपुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों के सूचना देने के बावजूद एंबुलेंस मौके पर काफी देर बाद पहुंची। इससे लोगों में काफी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


खतौली डिपो की रोडवेज बस रविवार सुबह 8.30 बजे खतौली से बुढ़ाना के लिए चली। बस में गांव शेखपुरा निवासी बस चालक बीर सिंह एवं सरधना निवासी परिचालक इस्लाम पुत्र हमीदुद्दीन थे। बस में कुल 27 यात्री सवार थे। करीब नौ बजे बस रतनपुरी में धर्मकांटे के पास पहुंची। साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े तीन पेड़ों को तोड़ते हुए खंभे से जा टकराई।
विज्ञापन


हादसे के कारण बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। बस के टकराने से चालक बीर सिंह को काफी चोटें आई। बस का स्टेयरिंग उसके पेट में धंस गया। इसके अलावा बस में सवार करीब अधिकांश यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों में शशि पत्नी सुरेश निवासी गांव सठेड़ी, थाना बुढ़ाना व उसका पौत्र अनमोल, पौत्री राधिका भी घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मोहम्मद आबिद, मोहम्मद नसीम, रिहाना निवासीगण खतौली, सुभाषचंद सिकंदरपुर, प्रवेज आलम भनवाड़ा, सलीम निवासी कैली कपसाड़, सुबोध राठी लुहसाना, अलीम निवासी मोहद्दीनपुर, सचिन कुमार एवं रमेशचंद निवासीगण बुढ़ाना, आशु टोड़ा, सोहनसिंह खतौली, रणवीर सिंह रामपुर आदि यात्री घायल हुए। उधर, साइकिल सवार निर्मल               सिंह पुत्र बारु सिंह, निवासी शाहपुर, खतौली भी बस की चपेट में          आकर घायल हो गया। उसका एक हाथ टूट गया है। निर्मल सिंह रतनपुरी में स्थित धर्मवीर के कोल्हू पर मजदूरी करता है। वह रतनपुरी से सामान लेकर कोल्हू पर वापस आ रहा था।

घटना की सूचना पर रतनपुरी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से स्टेयरिंग के बीच फंसे हुए चालक बीर सिंह को बमुश्किल बाहर निकाला। पुलिस ने चालक समेत अन्य घायलों को भी बस से बाहर निकाला। सूचना के बाद भी एंबुलेंस काफी देर तक भी मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को वहां से गुजर रही गाड़ियों की मदद से अस्पताल भिजवाया।
खंभे पर लाइन नहीं थी

रतनपुरी। रोडवेज बस जिस खंभे से टकराई, उस पर बिजली की लाइन नहीं थी। वह खंभा बिना लाइन के ही खड़ा था। अगर उस पर बिजली की लाइन खींची होती, तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।
तेज गति में दौड़ रही थी बस

रतनपुरी। यात्रियों के मुताबिक बस तेज गति से जा रही थी, तभी एक साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक का बस पर नियंत्रण नहीं रहा। बस की गति का इसी से अनुमान लगाया जा सकता है कि बस सड़क किनारे खड़े तीन पेड़ों को तोड़ती हुई खंभे से टकराई। खंभे से टकराने से बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।


मदद के लिए दौड़े ग्रामीण

रतनपुरी। बस के खंभे से टकराते ही बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। घायलों में छोटे बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं। धमाके की आवाज और घायलों की चीख पुकार सुन कर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े। राहगीर भी मदद के लिए रुक गए। लोगों ने घायलों की मदद की और उन्हें बस से बाहर निकाला। उन्हें पानी पिलाया। बहते खून को रोकने के लिए अपने पास चादरों को फाड़ कर पट्टी बना कर घायलों को बांधी। बाद में पुलिस ने वाहनों से घायलों को खतौली अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed